फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metro service disrupted on Blue Line due to technical snag inconvenience to commuters

Delhi Metro: ब्लू लाइन पर डेढ़ घंटे तक प्रभावित रही मेट्रो सेवाएं, चिड़ियां के तार से टकराने से आई खराबी, आठ बजे सेवा हुई बहाल

Mon, 06 Jun 2022 08:34 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 06 Jun 2022 08:34 PM IST
सार

पीक ऑवर्स में भारी भीड़ और लंबे इंतजार के बाद भी मेट्रो की माकूल सुविधा न मिलने से स्टेशनों पर अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। गंतव्य तक जल्दी पहुंचने के लिए मेट्रो स्टेशनों से बाहर निकलकर अधिकतर यात्रियों ने बस, ऑटो और कैब का सहारा लिया।

विज्ञापन
Delhi Metro service disrupted on Blue Line due to technical snag inconvenience to commuters
मेट्रो स्टेशन के बाहर लगी भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के पहले कार्यदिवस पर मेट्रो की ब्लू लाइन पर ओवरहेड लाइन (ओएचई) संपर्क तार टूटने की वजह से यात्रियों को सोमवार शाम करीब डेढ़ घंटे तक भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान यमुना बैंक, इंद्रप्रस्थ, सुप्रीम कोर्ट, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, आरके आश्रम सहित ब्लू लाइन के सभी स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़कर चार-पांच गुना अधिक हो गई।

विज्ञापन


शाम के व्यस्त समय (पीक ऑवर्स) में भारी भीड़ और लंबे इंतजार के बाद भी मेट्रो की माकूल सुविधा न मिलने से स्टेशनों पर अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। गंतव्य तक जल्दी पहुंचने के लिए मेट्रो स्टेशनों से बाहर निकलकर अधिकतर यात्रियों ने बस, ऑटो और कैब का सहारा लिया। कुछ देर बाद सड़कों पर ऑटो, बसें भी यात्रियों से खचाखच भर गई और परेशानियां बढ़ती गईं। करीब आठ बजे तकनीकी खराबी को दुरस्त करने के बाद मेट्रो सेवाएं बहाल हुई।
विज्ञापन


हालांकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने इस दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए यमुना बैंक से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वैशाली के लिए जबकि इंद्रप्रस्थ से द्वारका सेक्टर-21 तक के लिए एक शटल सेवा की शुरुआत की। यमुना बैंक और इंद्रप्रस्थ स्टेशन के बीच मेट्रो ठप होने का असर ब्लू लाइन के सभी स्टेशनों पर दिखा। डीएमआरसी के मुताबिक संपर्क तार के साथ किसी चिड़िया के टकराने के कारण यह खराबी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब 6.15 बजे से ही सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो रुक गई। इस दौरान बिजली की तार की आवाजें भी आ रही थी। इंद्रप्रस्थ और यमुना बैंक के बीच मेट्रो का संचालन ठप होने का खामियाजा ब्लू लाइन के सभी स्टेशनों के यात्रियों को भुगतना पड़ा। इंतजार के बाद भी जब यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए मेट्रो की सुविधा नहीं मिली तो उन्होंने दूसरे साधनों को अपनाया।

स्टॉल से पानी और सॉफ्ट ड्रिंक्स भी होने लगे खत्म
भीषण गर्मी होने के कारण मेट्रो स्टेशनों के अंदर और बाहर के स्टॉल से पानी, सॉफ्ट ड्रिंक्स भी कम पड़ने लगे। अपने परिवारों के साथ आने जाने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी हुई, क्योंकि उन्हें न तो मेट्रो की सुविधा मिल सकी और न ही बाहर बस, ऑटो या दूसरे परिवहन साधनों को अपनाने का मौका मिला।

आठ बजे सेवाएं हुई बहाल

डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक(कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन) अनुज दयाल के मुताबिक ब्लू लाइन पर यमुना बैंक और इंद्रप्रस्थ स्टेशन के बीच शाम 6.35 बजे से रात 8:00 बजे तक सेवाएं प्रभावित रहीं। द्वारका की तरफ जाने वाले रास्ते पर संपर्क तार (ओएचई का हिस्सा) के टूटने की वजह से सेवाएं प्रभावित हुईं।



मेट्रो की ओएचई के हिस्से से किसी पक्षी के टकराने की वजह से सेवाएं प्रभावित हुई। इस दौरान इंद्रप्रस्थ और यमुना बैंक स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं थी। हालांकि इस दौरान यमुना बैंक से वैशाली/नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और इंद्रप्रस्थ से द्वारका सेक्टर-21 सेक्शन में ब्लू लाइन के शेष हिस्सों पर सेवाएं उपलब्ध थीं। प्रभावित अवधि के दौरान यात्रियों को इंद्रप्रस्थ और यमुना बैंक स्टेशनों के बीच आवागमन के लिए एक शटल ट्रेन की सुविधा मुहैया की गई। रात आठ बजे के बाद सामान्य सेवाएं बहाल हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed