{"_id":"5a4cf1d24f1c1bd4178b4a5b","slug":"delhi-metro-samart-card-owners-will-get-bus-ride-on-tha-same-card-from-8th-janaury","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिनके पास होगा मेट्रो कार्ड उन्हें आठ जनवरी से मिलेगी एक खास सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिनके पास होगा मेट्रो कार्ड उन्हें आठ जनवरी से मिलेगी एक खास सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:39 AM IST
सार
आठ जनवरी से दिल्ली में मेट्रो कॉर्ड से कर पाएंगे बस में भी सफर
आठ जनवरी से दिल्ली में मेट्रो कॉर्ड से कर पाएंगे बस में भी सफर
- फिलहाल 250 बसों में मिलेगी सुविधा, 200 डीटीसी और 50 क्लस्टर बसों में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अब कॉमन मोबिलिटी स्कीम जमीन पर उतरने को तैयार है। मेट्रो स्मार्ट कॉर्ड रखने वाले यात्री अब बस में भी इससे किराया का भुगतान कर पाएंगे। हालांकि फिलहाल यह सुविधा 250 बसों से शुरू होगी।
विज्ञापन
बुधवार को दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इसकी पुराष्ट की है। उनके मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसका उद्घाटन करेंगे। सिर्फ 250बसों में यह सुविधा मिलने पर बताया जा रहा है कि अभी सभी बसों को सिक्योरड एक्सेस मॉड्यूल चिप नहीं मिल पाया था जिससे एक ही कॉर्ड का दोनों जगह इस्तेमाल कर पाएं।
विज्ञापन
बताते चले कि दिल्ली सरकार बीते चार माह से अपनी 200 बसों में इसका ट्रायल कर रहा था। अब सैम चिप मिलने में हो रही देरी के चलते 250 बसों में इसे लागू किया जा रहा है। चिप उपलब्ध होने के साथ आगे बसों की संख्या बढ़ती जाएगी।
विज्ञापन