मंडी हाउस-केंद्रीय सचिवालय मेट्रो इंटरचेंज सेवा शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफी समय से दिल्ली के बाशिंदे जिस सुविधा का इंतजार कर रहे थे उनका वो इंतजार आज खत्म हो गया जब केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से केंद्रीय सचिवालय के बीच शुरू हुई मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाई।
बृहस्पतिवार को मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज सेवा शुरू गई। हालांकि यह सेवा कम दूरी की है पर इसके कई फायदे हैं।
मंडी हाउस इंटरचेंज के शुरू होने से रोजाना हजारों लोगों को मेट्रो सवारी में बहुत आराम हो जाएगा और उनका समय भी बचेगा।
...और शुरू हो गया आराम का सफर
दिल्ली मेट्रो की मंडी हाउस इंटरचेंज सेवा की शुरूआत बृहस्पतिवार को हो गई जिसका बहुत बड़ा फायदा नोएडा और वैशाली आने जाने वाले यात्रियों को होगा।
आज जब ये सेवा शुरू हुई तो पहली मेट्रो बिल्कुल खाली भेजी गई जबकि दूसरी मेट्रो में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू व मेट्रो यात्री भी सवार होकर गए।
इसके साथ ही अब राजीव चौक इंटरचेंज पर उमड़ने वाली भीड़ में भी कमी आएगी व तीन-तीन बार मेट्रो चेंज करने की फजीहत से भी बदरपुर जाने आने वाले यात्री बच सकेंगे।