फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metro's full bag, travelers dismantled record.

दिल्ली मेट्रो की भरी झोली, यात्रियों ने ध्वस्त किया रिकॉर्ड

Sat, 29 Aug 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Aug 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
Delhi Metro's full bag, travelers dismantled record.

दिल्ली मेट्रो रेल में सवारी करने वालों ने एक बार फिर नया रिकार्ड बनाया है। शुक्रवार (28 अगस्त) को मेट्रो में 31.75 लाख यात्रियों ने सफर किया, जोकि अभी तक का रिकार्ड है।

विज्ञापन


इससे पहले यह 8 अगस्त 2014 को टूटा, जब  27.60 लाख यात्रियों ने सफर किया था। डीएमआरसी के अनुसार वैशाली/नोएडा सिटी सेंटर से द्वारका सेक्टर-21 की लाइन पर सबसे अधिक 11लाख 71 हजार 538 यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन


जबकि दूसरे नंबर पर जहांगीरपुरी से हुडा सिटी सेंटर की लाइन पर 10 लाख 94 हजार 388 यात्रियों ने सफर किया।

डीएमआरसी प्रबंधन के मुताबिक, यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रक्षा बंधन से एक दिन पहले दो दिनों के लिए दिल्ली मेट्रो ट्रेन की एवरेज स्पीड 33 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 36 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त 2014 में तीन बार टूटे थे रिकॉर्ड

Delhi Metro's full bag, travelers dismantled record.

ऑफिस टाइम के दौरान ट्र्रेन का समय डेढ़ से दो मिनट कर दिया गया है। जहांगीरपुरी- हुड्डा सिटी सेंटर और द्वारका सेक्टर 21-नोएडा सिटी सेंटर / वैशाली रूट पर छह के साथ-साथ आठ कोच की ट्रेन  उतारी गयी हैं।

दिल्ली मेट्रो ने अगस्त 2014 में एक महीने में तीन बार यात्रियों के रिकार्ड तोड़ने का रिकार्ड बनाया था। 8 अगस्त 2014 को 27.60 लाख यात्रियों ने सफर किया था।

इससे पहले 04 अगस्त 2014 को 27.05 लाख और 21 जुलाई 2014को 26.84 लाख यात्रियों ने दिल्ली मेट्रो में भरोसा जताते हुए रिकार्ड तोड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed