{"_id":"5f4f8b5f99135e03424cf416","slug":"delhi-metro-resume-guidelines-by-union-minister-hardeep-singh-puri-everything-you-need-to-know","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन नए नियमों के अंतर्गत सात सितंबर से चलेगी दिल्ली मेट्रो, केंद्र ने जारी किए दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन नए नियमों के अंतर्गत सात सितंबर से चलेगी दिल्ली मेट्रो, केंद्र ने जारी किए दिशा-निर्देश
Wed, 02 Sep 2020 06:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 02 Sep 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
Delhi Metro
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनलॉक-4 के तहत पूरे देश में सात सितंबर से मेट्रो सेवाएं शुरू हो रही हैं। इसी को लेकर आज केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बताया कि देशभर में मेट्रो सेवाएं शुरू होंगी तो वो किन नियमों के तहत चलेंगी। इन्हीं नियमों के अनुसार दिल्ली मेट्रो भी चलेगी जिसका इंतजार दिल्ली-एनसीआर के लोगों समेत खुद मेट्रो के कर्मचारी भी बेसब्री से कर रहे थे। नीचे पढ़ें सभी नियम-
विज्ञापन
- शुरुआत में दिल्ली मेट्रो की केवल एक लाइन खोली जाएगी।
- परिचालन का समय सुबह 7 से 11 बजे और शाम को 4 से 10 बजे तक रहेगा।
- मेट्रो स्टेशनों पर केवल चयनित गेट ही प्रवेश के लिए खोले जाएंगे।
- निकास के लिए एक अलग गेट को चिह्नित किया जाएगा।
- केवल स्मार्ट कार्ड और कैशलेस / ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की अनुमति होगी।
- सामाजिक दूरी को बनाए रखने के लिए सभी स्टेशनों पर लोगों को चढ़ने और उतरने के ले पर्याप्त समय दिया जाएगा।
- दिल्ली मेट्रो को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा।
- पहले चरण में 7 सितंबर से समयपुर बादली से येलो लाइन की शुरुआत की जाएगी।
- 9 सितंबर से ब्लू लाइन द्वारका से नोएडा और वैशाली के लिए और पिंक लाइन मजलिस पार्क से शिव विहार के लिए शुरू की जाएगी।
- 10 सितंबर से रेड लाइन, ग्रीन लाइन और वायलेट लाइन को खोला जाएगा।
- दूसरे चरण में 11 सितंबर से मजेंटा लाइन और ग्रे लाइन को खोला जाएगा।
- तीसरे चरण में 12 सितंबर से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को भी खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन