{"_id":"5d2b77348ebc3e6ca56c3076","slug":"delhi-metro-red-lines-will-be-upgraded-to-21-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेट्रो : रेड लाइन के 21 स्टेशनों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मेट्रो : रेड लाइन के 21 स्टेशनों का होगा कायाकल्प
Mon, 15 Jul 2019 12:12 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:12 AM IST
सार
-पहले चरण में दिलशाद गार्डन, झिलमिल और मानसरोवर पार्क स्टेशन शामिल
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
विस्तार
दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन के 21 मेट्रो स्टेशनों को आकर्षक और खूबसूरत बनाने के लिए डीएमआरसी ने योजना बनाई है। इसके तहत रिठाला से दिलशाद गार्डन सेक्शन के कायाकल्प का कार्य कई चरणों में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
डीएमआरसी के मुताबिक, रेड लाइन दिल्ली मेट्रो की व्यस्ततम लाइनों में से एक है। यहां यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए कायाकल्प का काम कई चरणों में पूरा किया जाएगा। स्टेशनों के बाहरी आवरण को आकर्षक बनाने के लिए यहां नए संकेत बोर्ड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
डीएमआरसी ने पहले चरण में दिलशाद गार्डन, झिलमिल और मान सरोवर पार्क मेट्रो स्टेशनों के कायाकल्प के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है, जबकि अन्य स्टेशनों के कायाकल्प के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी जारी है। स्टेशनों को खूबसूरत रंगों की थीम, एल्यूमीनियम लूवर्स के संरचनात्मक ग्लेजिंग के प्रयोग से आकर्षक बनाया जाएगा। यह कार्य शुरू होने के बाद 9 महीनों में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
स्टेशनों में कोनकोर्स एरिया और भूतल पर टेराजो से बने फर्श की जगह ग्रेनाइट फर्श बनाया जाएगा। वर्तमान में रेड लाइन की लंबाई 34.72 किमी है। इसमें रेड लाइन का नवनिर्मित दिलशाद गार्डन-शहीद स्थल नया बस अड्डा (9 किमी लंबा) सेक्शन भी शामिल है।