फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi metro rail is to intalling doors on platform.

आत्म हत्या रोकने के लिए उठाया गया महत्वपूर्ण कदम

Thu, 09 Oct 2014 05:23 PM IST
Updated Thu, 09 Oct 2014 05:23 PM IST
विज्ञापन
Delhi metro rail is to intalling doors on platform.

मेट्रो ट्रैक पर कूदकर आत्महत्या करने वाले की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने एक अहम फैसला लिया है। डीएमआरसी अपने छह अंडर ग्राउंड स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर स्क्रीन डोर लगाने जा रही है।

विज्ञापन


इस काम के लिए एक कोरियन कम्पनी को टेंडर भी दिया जा चुका है। डोर लगाने का काम जनवरी 2015 से शुरू हो जाएगा।
डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डीएमआरसी की तकनीकी टीम कोरियन कम्पनी साथ मिलकर डिजाइन और सुरक्षा मानकों पर काम करेंगे। दरवाजों के लगाने का काम कई चरणों में पूरा किया जायेगा।
विज्ञापन


प्लेटफॉर्म पर लगने वाले इस दरवाजे पर एक एलईडी स्क्रीन भी होगी। इस दरवाजे की ऊंचाई 1.7 मीटर होगी और प्लेटफॉर्म के एक तरफ 64 एलसीडी स्क्रीन लगाई जायेगी। इस स्क्रीन का स्तेमाल विज्ञापन दिखाने में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार 2015 की शुरूआत के छह महीने बाद तक यह दरवाजों का इस्तेमाल शुरू हो जाने की संभावना है। शुरूआत में ये दरवाजे यलो लाइन के छह स्टेशनों (केन्द्रीय सचिवालय, राजीव चौक, नई दिल्ली, चावड़ी बाजार, चांदनी चौक ,कश्मीरी गेट) पर लगाए जाएंगे। इन स्टेशनों पर सबसे ज्यादा भीड़ पाई जाती है।

जल्द ही पूरे मेट्रो में होगी यह सुविधा

Delhi metro rail is to intalling doors on platform.

डीएमआरसी ने ऐसे दरवाजे लगाने का फैसला मेट्रो स्टेशन पर आत्म हत्या की बढ़ती शिकायतों और लोगों के मेट्रो ट्रैक पर गिरने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए लिया है।

अधिकारियों ने बताया कि यलो लाइन के बाद यह ब्लू लाइन के बरामदों में भी ऐसे ही दरवाजे लगाए जाएंगे। ‌इसके अलावा लाइन सात (मुकुन्दपुर से शिवप‌ुर) और ला‌इन आठ (जनकपुरी वेस्ट से बोटेनिकल गार्डन) पर भी इन्हें लगाने की योजना है।

हालांकि मेट्रो का प्लान है कि कुछ समय के बाद सभी मेट्रो स्टेशन पर यह सुविधा उपलब्‍ध हो। फिलहाल ऐसे दरवाजे एयरपोर्ट मेट्रो के सभी स्टेशन पर लगे ह‌ुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed