{"_id":"d5100d59becb504af25bea981e506428","slug":"delhi-metro-parking-will-be-closed-on-14-and-15-august-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बंद रहेगी दिल्ली मेट्रो की पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बंद रहेगी दिल्ली मेट्रो की पार्किंग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 12 Aug 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो की पार्किंग का इस्तेमाल करने वाले लोगों को दो दिन के लिए यह सुविधा नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
डीएमआरसी की ओर से जारी की नई सूचना के अनुसार, दिल्ली मेट्रो की पार्किंग सुविधा गुरुवार 14 अगस्त से शुक्रवार 15 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध नहीं होगी।
पढ़ें-रेवाड़ी बॉर्डर तक मेट्रो पहुंचाने की कवायद हुई तेज
विज्ञापन
डीएमआरसी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के लिहाज से यह फैसला किया गया है।
गुरुवार को सुबह 6 बजे से पार्किंग सुविधा बंद कर दी जाएगी और अगले दिन 2 बजे के बाद ही इसे दोबारा शुरू किया जाएगा। इस बीच राजधानी में कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें-तीसरे फेज के लिए मेट्रो को मिले 200 करोड़
बता दें कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार लाल किले से भाषण देंगे। खुफिया एजेंसियों की ओर से अलर्ट जारी होने के बाद दिल्ली पुलिस प्रधानमंत्री की सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक नहीं होने देना चाहती।