{"_id":"5f549a424c1fd504134de8dd","slug":"delhi-metro-news-update-new-rules-and-guidelines-for-passengers-issued-by-dmrc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज पटरी पर लौटेगी दिल्ली मेट्रो, क्या नए नियमों के कारण आपके मन में भी हैं सवाल, यहां मिलेंगे सभी जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पटरी पर लौटेगी दिल्ली मेट्रो, क्या नए नियमों के कारण आपके मन में भी हैं सवाल, यहां मिलेंगे सभी जवाब
Mon, 07 Sep 2020 01:08 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
- फोटो : twitter @OfficialDMRC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे इंतजार के बाद दिल्ली मेट्रो सोमवार से एक बार फिर पटरी पर दौड़ने के लिए तैयार है। कोरोना महामारी और इससे बचाव के लिए जारी किए गए दिशा निर्देशों के अनुसार दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने संचालन शुरू करने से पहले नियमों में कई तरह के बदलाव किए हैं।
दोबारा मेट्रो संचालन शुरू करने को लेकर डिएमआरसी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। यात्रियों और मेट्रो कर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नियमों में हुए बदलावों के कारण यात्रियों के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं उन सभी सवालों के जवाब जिन्हें लेकर आपके मन में भी उलझनें होंगी।
विज्ञापन
किया मास्क नहीं लगाने या भूल जाने पर स्टेशन से लौटा दिया जाएगा?
मेट्रो स्टेशनों में किसी को भी बगैर मास्क के प्रवेश नहीं मिलेगा। अगर आप मास्क लगाना भूल गए हैं या बिना मास्क के गए हैं तो स्टेशन पर पैसे देकर मास्क ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप बीमार हैं या आपमें संक्रमण के हल्के लक्षण भी हैं तो भी आपको प्रवेश नहीं मिलेगा।
यह कैसे पता चलेगा कि स्टेशन पर कौन सा गेट खुलेगा कौन सा नहीं?
दिल्ली मेट्रो ने इससे संबंधित सभी जानकारियां अपनी वेबसाइट पर डाल दी है। इसके साथ ही गेट के आसपास लैंडमार्क भी बनाया गया है, जिससे जानकारियां पता करने में आसानी होगी। कौन से गेट खुलेंगे उसकी सूची दिल्ली मेट्रो की ट्विटर हैंडल पर भी उपलब्ध है।
क्या मेट्रो पार्किंग खुली रहेगी?
मेट्रो परिचालन के साथ ही पार्किंग सेवाएं भी शुरू हो जाएंगी। फीडर बसें नहीं चलेगी। पार्किंग का भी मासिक पास बाध्य होगा, जितने दिन उसमें बचे उतने दिन बिना कोई पैसा दिए आप आगे प्रयोग कर पाएंगे।
विज्ञापन
Delhi Metro is ready to resume services from tomorrow on Yellow Line & Rapid Metro after 169 days. Cleaning & sanitisation activities being carried out at one of the depots: Delhi Metro Rail Corporation (DMRC). pic.twitter.com/cNfjVkYpVH
— ANI (@ANI) September 6, 2020विज्ञापन
दोबारा मेट्रो संचालन शुरू करने को लेकर डिएमआरसी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। यात्रियों और मेट्रो कर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नियमों में हुए बदलावों के कारण यात्रियों के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं उन सभी सवालों के जवाब जिन्हें लेकर आपके मन में भी उलझनें होंगी।
विज्ञापन
किया मास्क नहीं लगाने या भूल जाने पर स्टेशन से लौटा दिया जाएगा?
मेट्रो स्टेशनों में किसी को भी बगैर मास्क के प्रवेश नहीं मिलेगा। अगर आप मास्क लगाना भूल गए हैं या बिना मास्क के गए हैं तो स्टेशन पर पैसे देकर मास्क ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप बीमार हैं या आपमें संक्रमण के हल्के लक्षण भी हैं तो भी आपको प्रवेश नहीं मिलेगा।
यह कैसे पता चलेगा कि स्टेशन पर कौन सा गेट खुलेगा कौन सा नहीं?
दिल्ली मेट्रो ने इससे संबंधित सभी जानकारियां अपनी वेबसाइट पर डाल दी है। इसके साथ ही गेट के आसपास लैंडमार्क भी बनाया गया है, जिससे जानकारियां पता करने में आसानी होगी। कौन से गेट खुलेंगे उसकी सूची दिल्ली मेट्रो की ट्विटर हैंडल पर भी उपलब्ध है।
क्या मेट्रो पार्किंग खुली रहेगी?
मेट्रो परिचालन के साथ ही पार्किंग सेवाएं भी शुरू हो जाएंगी। फीडर बसें नहीं चलेगी। पार्किंग का भी मासिक पास बाध्य होगा, जितने दिन उसमें बचे उतने दिन बिना कोई पैसा दिए आप आगे प्रयोग कर पाएंगे।
क्या पुराना स्मार्ट कार्ड काम करेगा या इसे वैलिडेट कराना होगा?
मेट्रो कार्ड की अवधि 10 साल की होती है। बीते मार्च महीने से कार्ड का प्रयोग न करने के बावजूद यह पहले की तरह ही काम करेगा। इसे कहीं वैलिडेट कराने की जरूरत नहीं है। अगर आपका कार्ड रीचार्ज नहीं है तो इसे आप पेटीएम, ऑटो पे, ऑनलाइन या ग्राहक सेवा केंद्र पर डेबिट क्रेडिट कार्ड से रिचार्ज करा सकते हैं।
कंटेनमेंट जोन में आने वाले स्टेशन कब खुलेंगे?
कंटेनमेंट जोन के दायरे में आने वाले मेट्रो स्टेशन के गेट बंद रहेंगे। दिल्ली-एनसीआर में रोजाना कंटेनमेंट जोन की संख्या और क्षेत्र में बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में बंद होने वाले स्टेशनों की संख्या भी कंटेनमेंट जोन के आधार पर बदलती रह सकती है। इसे देखते हुए डीएमआरसी ने यात्रियों को स्टेशन की जानकारी हासिल करने के बाद ही मेट्रो की सवारी के लिए घर से निकलने की सलाह दी है। कंटेनमेंट जोन के सभी स्टेशनों की सूचना, रोजाना सोशल साइट और वेबसाइट के जरिये दी जाएगी ।