Delhi Metro: 100 फीसदी सीट क्षमता के साथ चल रही मेट्रो फिर भी स्टेशन के बाहर लंबी लाइन, यात्री बोले- सरकार करे सही समाधान
कई यात्रियों का कहना है कि सरकार को एक उचित योजना के तहत सामने आना चाहिए जिससे मेट्रो स्टेशन के बाहर लगने वाली लंबी लाइनें खत्म हों और यात्रियों को परेशानी भी न हो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेट्रो स्टेशनों के बाहर लगने वाली लंबी लाइन को देखते हुए दिल्ली सरकार और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार को यह फैसला किया था कि बुधवार से मेट्रो ट्रेन और बसें 100 फीसदी सीट क्षमता के साथ चलेंगी। इसी के तहत आज से यह व्यवस्था लागू हो गई है लेकिन दिल्लीवासियों को आज भी मेट्रो स्टेशन के बाहर लंबी लाइन लगानी पड़ रही है जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।
कई यात्रियों का कहना है कि सरकार को एक उचित योजना के तहत सामने आना चाहिए जिससे मेट्रो स्टेशन के बाहर लगने वाली लंबी लाइनें खत्म हों और यात्रियों को परेशानी भी न हो। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज बारिश हो रही है, जिसने मेट्रो व बस यात्रियों की परेशानी को और बढ़ा दिया है।
Delhi government allows metro trains and buses to run at 100% seating capacity. Visuals from outside Subhash Nagar metro station
विज्ञापन विज्ञापन
"The government needs to come up with a solution to deal with the issue of such long queues outside metro stations," says a passenger pic.twitter.com/Cq8xOLpHHd— ANI (@ANI) January 5, 2022