दिल्ली मेट्रो की एक और उपलब्धि, इस मेट्रो स्टेशन पर होगा देश का सबसे लंबा एस्केलेटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस एस्केलेटर की लंबाई 15.6 मीटर होगी जो मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ देगा जिसकी लंबाई 11.6 मीटर है। अब दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर स्थित इस एस्केलेटर की लंबाई देश में सबसे अधिक होगी।
दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता ने बताया कि जनकपुरी में लगे एस्केलेटर की हॉरिजंटल लंबाई 35.3 मीटर है और इसकी ऊंचाई 15.6 मीटर है। एस्केलेटर के हर सेक्शन का वजन 26 टन है जो 5 मंजिला इमारत के बराबर है।
मजेंटा लाइन विस्तार का रास्ता साफ
मेट्रो के इस सेक्शन पर कुल 16 मेट्रो स्टेशन हैं। इनमें से हौज खास व जनकपुरी वेस्ट पर इंटरचेंज की सुविधा भी मिलेगी। इसके खुलने से वसंत विहार, मुनीरका, आईआईटी, ग्रेटर कैलाश, चिराग दिल्ली समेत साउथ दिल्ली के कई इलाके मेट्रो के मैप पर आ जाएंगे।
वहीं, नोएडा व पश्चिमी दिल्ली की दूरी भी घटेगी। जबकि आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 भी मेट्रो से लिंक मिल जाएगा। इससे पहले कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी ने 8-10 मई के बीच जनकपुरी वेस्ट से कालकाजी मंदिर के बीच सेफ्टी जांच की थी।
बृहस्पतिवार को जांच पूरी होने के बाद कमिश्नर ने इसे सही पाया। इसके आधार पर मेट्रो चलाने की इजाजत भी दे दी है। इससे पहले मेजेंटा लाइन लाइन को एक सेक्शन बीते साल दिसंबर में ही खोल दिया गया था।
नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन से कालकाजी मंदिर मेट्रो के बीच यात्री मेट्रो का सफर कर रहे हैं। अब अगले चरण में इसे जनकपुरी वेस्ट तक खोला जा रहा है। इससे नोएडा से गुरुग्राम आनेजाने वाले यात्रियों का सफर आसान होगा।
पश्चिमी दिल्ली को होगी खासी सहूलियत
अभी तक पश्चिमी दिल्ली वालों के लिए सिर्फ ब्लू लाइन की सुविधा मौजूद थी। दिल्ली-एनसीआर के अन्य इलाकों तक पहुंचने के लिए पहले उन्हें राजीव चौक पहुंचा होता था। फिर ट्रेन बदलकर वह अपनी मंजिल तक जाते थे। इस सेक्शन के खुलने से अब उन्हें दूसरा विकल्प मौजूद रहेगा।