{"_id":"5e96a5522cdb97f9f0d4049a67bb423d","slug":"delhi-metro-feeder-bus-will-be-available-from-31-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल से मेट्रो फीडर बस का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल से मेट्रो फीडर बस का सफर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 31 Dec 2013 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन की मेट्रो फीडर बसें 31 जनवरी से आनी शुरू हो जाएंगी। प्रोटोटाइम पहली बस आ चुकी है। नई फीडर बसें 26 सीटों वाली होंगी।
विज्ञापन
डीएमआरसी प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने कहा है कि फीडर बसों के साथ-साथ डीटीसी को भी कनेक्टिविटी बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। सभी बसें जीपीएस, इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन से लैस होंगी।
विज्ञापन
डीएमआरसी प्रबंध निदेशक ने बताया कि 10 बसों की पहली किस्त 31 जनवरी तक आने की संभावना है। फिर धीरे-धीरे बसें बढ़ाई जाएंगी। फीडर सर्विस के रूप में 300 बसें उतारी जानी है। यह बसें 80 रूट पर पूरी दिल्ली के स्टेशनों को जोड़ने के लिए दौड़ेंगी। अभी मेट्रो फीडर के रूप में बहुत कम बसें करीब आधा दर्जन स्टेशनों को जोड़ती हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रबंध निदेशक डॉ. ई श्रीधरन से ही मेट्रो फीडर बसों की योजना बनाई थी। शुरुआत में यह बसें वातानुकूलित आनी थी लेकिन ऐसी बसें नहीं मिली। कई बार टेंडर रद्द किए जा चुके हैं।