{"_id":"5b689a374f1c1bcb2e8b4d5d","slug":"delhi-metro-fares-will-not-increase-till-next-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो का किराया अगले साल तक नहीं बढ़ेगा, शहरी विकास मंत्री ने दिए संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो का किराया अगले साल तक नहीं बढ़ेगा, शहरी विकास मंत्री ने दिए संकेत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो किराया अगले साल तक नहीं बढ़ेगा। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि मेट्रो का राजस्व अच्छा है तो मुझे नहीं लगता कि अगले साल किराया बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन
सोमवार को पुरी मेट्रो भवन से साउथ कैंपस से लाजपत नगर तक के सेक्शन को हरी झंडी दिखाने के मौके पर यह बात कहीं। पुरी ने इस मौके पर यह भी कहा कि जब उन्होंने मंत्री पद संभाला उसके पहले मेट्रो किराया निर्धारण समिति का गठन हो चुका था।
विज्ञापन
नौ साल तक किराया नहीं बढ़ा था इसलिए एक साथ अधिकतम किराया बढ़ाया गया था। उन्होंने कहा कि मेट्रो का किराया बढने के बाद यात्रियों की संख्या घटी। लेकिन अब दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की संख्या बढने लगी है।
विज्ञापन
यात्रियों की संख्या बढने से राजस्व भी बढ़ रहा है। अगर मेट्रो का राजस्व अच्छा है तो 2019 में किराया बढ़ाने की जरूरत नहीं है।
इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि हम किराया बढ़ाने के बजाय छात्र जिन्हें किराया बढने से ज्यादा दिक्कत हुई है उन्हें कैसे छूट मिले उस पर विचार कर रहे हैं। इसके लिए डीएमआरसी को छात्रों व बुजुर्गों को तकनीकी आधारित व्यवस्था तैयार करने को कहा गया है।
इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि हम किराया बढ़ाने के बजाय छात्र जिन्हें किराया बढने से ज्यादा दिक्कत हुई है उन्हें कैसे छूट मिले उस पर विचार कर रहे हैं। इसके लिए डीएमआरसी को छात्रों व बुजुर्गों को तकनीकी आधारित व्यवस्था तैयार करने को कहा गया है।