फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metro: Expansion of gray line, facility will be available till Dhasa bus stand soon

दिल्ली मेट्रो : ग्रे लाइन का होगा विस्तार, ढासा बस स्टैंड तक जल्द मिलेगी सुविधा

Mon, 12 Jul 2021 06:35 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 12 Jul 2021 06:35 PM IST
सार

  • पिंक लाइन के शेष हिस्से में अगले महीने की तैयारी
  • त्रिलोकपुरी-मयूर विहार के बीच सफर के लिए थोड़ा और इंतजार

विज्ञापन
Delhi Metro: Expansion of gray line, facility will be available till Dhasa bus stand soon
delhi metro - फोटो : कुमार संजय

विस्तार

दिल्ली मेट्रो के विस्तार की प्रक्रिया जारी है और इसी क्रम में दो सेक्शन पर जल्द ही मेट्रो दौड़ने लगेगी। शुरुआत की इस दौड़ में ग्रे लाइन आगे निकल गई। द्वारका-नजफगढ़ कॉरिडोर(ग्रे)पर ढासा बस स्टैंड तक मेट्रो में यात्रियों को सफर का मौका मिलने लगेगा। जरूरी सुरक्षा मानकों को पूरा करने के बाद मंजूरी मिलते ही मेट्रो सेवा शुरू कर दी जाएगी। ग्रे लाइन के नेटवर्क का विस्तार होने से दिल्ली-हरियाणा सीमा के लाखों यात्रियों के लिए मेट्रो का फायदा मिलेगा। इससे दिल्ली के किसी भी कोने में पहुंचने के लिए मेट्रो की पहुंच होगी।

विज्ञापन


बहुप्रतिक्षित पिंक लाइन के शेष हिस्से (त्रिलोकपुरी-मयूर विहार-पॉकेट वन)के बीच मेट्रो सेवा अगस्त से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। दोनों हिस्से में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली के लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


फिलहाल ग्रे लाइन पर यात्रियों को द्वारका से नजफगढ़ के बीच मेट्रो की सुविधा है। नजफगढ़ के आगे भी अब तक मेट्रो की सुविधा नहीं है। करीब 1.18 किलोमीटर का निर्माण पूरा होने के बाद ढांसा बस स्टैंड तक मेट्रो विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। इस सेक्शन पर ट्रायल चल रहा और कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ़्टी की मंजूरी मिलते ही यात्रियों को मेट्रो की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे न केवल नजफगढ़ बल्कि हरियाणा के गांवों की आबादी के लिए मेट्रो में सफर आसान हो जाएगा। ग्रे लाइन के विस्तार के बाद इसकी लंबाई 5.48 किलोमीटर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पिंक लाइन के एक हिस्से में आईपी एक्सटेंशन-मयूर विहार, फेज-1 के बीच मेट्रो निर्माण के बाद ओवरहेड केबल इंटरलिंकिंग कार्यों को पूरा किया जा रहा है। इस सेक्शन में बाकि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फिलहाल यात्रियों को मजलिस पार्क-मयूर विहार और शिव विहार त्रिलोकपुरी के बीच दो अलग अलग हिस्सें में पिंक लाइन मेट्रो की सुविधा उपलब्ध है। इस दायरे में मेट्रो सेवा न होने की वजह से पूर्वी दिल्ली के लाखों लोगों को रोजाना दूसरे साधनों का उपयोग करना पड़ रहा है।


इससे गंतव्य तक पहुंचने में देरी के साथ कई और तरह की परेशानियों का यात्रियों को सामना करना पड़ रहा है। त्रिलोकपुरी-मयूर विहार, पॉकेट वन के बीच मेट्रो निर्माण कार्य में तकनीकी कारणों से हुई देरी की वजह से लोगों को कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है। अगस्त तक पिंक लाइन पर यात्रियों को निर्बाध सफर का मौका मिल सकेगा। मजेंटा लाइन के बाद सितंबर तक पिंक लाइन को ड्राइवरलेस करने का भी  दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed