फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metro created new record highest ever ridership in one day

दिल्ली मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 59 लाख यात्रियों ने किया सफर

Fri, 02 Aug 2019 05:58 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 02 Aug 2019 05:58 AM IST
विज्ञापन
Delhi Metro created new record highest ever ridership in one day
दिल्ली की लाइफ लाइन बन चुकी दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों को लेकर फिर नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस बार एक दिन में सबसे ज्यादा यात्रियों के सफर करने का रिकॉर्ड बना है। यात्रियों के लिए पसंदीदा बनी मेट्रो में आए दिन यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। 
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन अपने ट्वीटर हैंडल पर दैनिक यात्रियों के आंकड़े साझा किए गए हैं। इसके मुताबिक दिल्ली मेट्रो में 29 जुलाई 2019 को कुल 59,05,431 यात्रियों ने सफर किया, जो अब तक का सबसे ज्यादा रिकॉर्ड है। 
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो सेवा का विस्तार हो गया है, ऐसे में नेटवर्क दिल्ली के दूर-दराज के इलाकों में भी फैल गया है, जिससे यात्रियों को यात्रा करना आसान और अधिक सुविधाजनक हो गया है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो के यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यह आंकड़ा बताता है कि दिल्ली को अपनी मेट्रो से प्यार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया कि यात्रियों द्वारा प्रयोग कॉरिडोर के आधार पर मेट्रो के यात्रा की गणना की जाती है। जैसे- अगर कोई यात्री बदरपुर बॉर्डर से हुड्डा सिटी सेंटर की तरह जाता है तो उसे इस बीच कालकाजी और हौज खास कॉरिडोर मिलेगा, जोकि तीन लाइनों के उपयोग में आ जाता है।

पहले प्रवेश और निकासी को ही जोड़ा जाता था जिससे यात्रा की लंबाई का पता नहीं चल पाता था। हालांकि मेट्रो का विस्तार हुआ है, और अब 27 जगहों पर अदला-बदली कर सकते हैं।

आंकड़े इस प्रकार हैं:
मई 2019 में 46,99,807 औसत यात्रियों ने सफर किया। 
जून 2019 में यह आंकड़ा और बढ़ा, यह आंकड़ा 47,20,168 पहुंच गया। 
जुलाई 2019 में 51,72,987 ने मेट्रो से सफर दिया। 
जबकि 29 जुलाई को एक दिन में 59,05,431 यात्रियों ने मेट्रो से यात्री की। 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed