{"_id":"5c216b76bdec22571463d6d5","slug":"delhi-metro-completes-16-years-journey","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेट्रो के 16 साल, 8 किमी के दायरे से हुई थी शुरू, अब नेटवर्क 317 किमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मेट्रो के 16 साल, 8 किमी के दायरे से हुई थी शुरू, अब नेटवर्क 317 किमी
Tue, 25 Dec 2018 04:57 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 25 Dec 2018 04:57 AM IST
विज्ञापन
राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर डीएमआरसी की प्रदर्शनी देखते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी की सड़कों के बीचों-बीच बने पिलर पर मेट्रो चलाने की बात उस समय लोगों को हवा-हवाई लगती थी, जब मेट्रो प्रोजेक्ट शुरू करने पर जोर दिया जा रहा है। शाहदरा से तीस हजारी के छोटे से सेक्शन (रेड लाइन) पर शुरू हुई मेट्रो आज दिल्ली के मुसाफिरों की लाइफलाइन बन चुकी है। दिल्ली मेट्रो की गिनती दुनिया के बेहतर मेट्रो नेटवर्क में होती है।
विज्ञापन
जब शाहदरा से मेट्रो चली तो राजधानी के हर कोने से लोग पूरे परिवार के साथ इसमें सफर का अनुभव लेने जाते थे। कई बार भीड़ के कारण व्यवस्था बिगड़ती और मेट्रो प्रशासन को हालात संभालने के लिए कुछ देर के लिए गेट तक बंद करने पड़ते थे। शुरू में कहा गया कि यह एक विशेष वर्ग के लिए है, लेकिन आज हर वर्ग का यात्री मेट्रो में चलता है। मेट्रो की सफलता के 16 साल पूरे होने पर सोमवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर डीएमआरसी ने मेट्रो प्रदर्शनी की शुरुआत की। इसमें दिल्ली मेट्रो के 16 साल के सफर और उपलब्धियों को दिखाया गया है।
विज्ञापन
डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने मीडिया से वार्ता में कहा कि दिल्ली मेट्रो के फेज-1, फेज-2 और फेज-3 को तैयार में आई चुनौतियों से डीएमआरसी ने जो अनुभव हासिल किया है, उसका प्रयोग मेट्रो के फेज-4 को बनाने में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के औपचारिकताएं पूरी करने के साथ ही डीएमआरसी इसका निर्माण शुरू कर सकती है। उन्होंने ब्लू लाइन में लगातार तकनीकी खराबी के बारे में कहा कि सिस्टम में तकनीकी खराबी सुधारने के लिए ट्रेन ऑपरेशन सिस्टम को 2000 से 2007 के सॉफ्टवेयर में अपडेट किया गया है।
विज्ञापन
इस साल भी हासिल कीं कई उपलब्धियां
2 जनवरी : 2 जनवरी को नोएडा-ग्रेटर नोएडा कॉरिडोर पर टेस्ट रन शुरू
14 मार्च : पिंक लाइन का मजलिस पार्क-दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस कॉरिडोर शुरू
28 मई : मजेंटा लाइन पर 24.82 किमी लंबा कालकाजी मंदिर-जनकपुरी पश्चिम कॉरिडोर शुरू
24 जून : ग्रीन लाईन पर सिटी पार्क (बहादुरगढ़)-मुंडका मेट्रो कॉरिडोर शुरू
3 अगस्त : द्वारका उपनगर में लास्ट माइल कनेक्टिविटी सेवा में विस्तार के लिए ब्लू लाइन के द्वारका सेक्टर-10 मेट्रो स्टेशन से 100 स्मार्ट-ई रिक्शा शुरू
6 अगस्त: पिंक लाइन का 8.10 किलोमीटर लंबा दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस-लाजपत नगर मेट्रो कॉरिडोर शुरू
16 सितंबर : एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर क्यूआर कोड आधारित टिकट सुविधा शुरू। मोबाइल से मेट्रो टिकट की सुविधा
31 अक्तूबर : पिंक लाईन का 17.8 किलोमीटर लंबा त्रिलोकपुरी संजय लेक-शिव विहार कॉरिडोर शुरू
19 नवंबर : वायलेट लाइन पर कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन से एस्कार्ट्स मुजेसर कॉरिडोर का 3.2 किलोमीटर लंबा राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़)- विस्तार सेक्शन शुरू
(इस साल 86.72 किमी के रिकॉर्ड नए सेक्शन शुरू हुए)
फेस-1 में यह रही सफर की रफ्तार
. 24 दिसंबर 2002 : रेड लाइन पर शाहदरा से तीस हजारी के बीच 8.4 किमी का सेक्शन शुरू
. 3 अक्तूबर 2003 : रेड लाइन के दूसरे हिस्से तीस हजारी-इंद्रलोक के बीच 4.9 किमी विस्तार
. 31 मार्च 2004 : रेड लाईन के ही तीसरे सेक्शन इंद्रलोक-रिठाला (8.7 किमी) का विस्तार
. 19 दिसंबर 2004 : येलो लाइन पर विश्वविद्यालय-कश्मीरी गेट 4 किमी नेटवर्क शुरू
. 2 जुलाई 2005 : येलो लाइन का दूसरे सेक्शन कश्मीरी गेट-केंद्रीय सचिवालय 7 किमी शुरू
. 30 दिसंबर 2005 : बाराखंबा से द्वारका 22.9 किमी ब्लू लाइन शुरू
. 1 अप्रैल 2006 : ब्लू लाईन का 6.5 किमी दूसरा सेक्शन द्वारका-द्वारका सेक्टर-9 शुरू
. 11 नवंबर 2006 : ब्लू लाइन का तीसरा सेक्शन बाराखंबा-इंद्रप्रस्थ 2.7 किमी शुरू
फेज-2 का सफर
. 2 जून 2008 : रेड लाइन का चौथा सेक्शन शाहदरा-दिलशाद गार्डन 3.09 किमी शुरू
. 3 फरवरी 2009 : येलो लाइन का तीसरा सेक्शन विश्वविद्यालय-जहांगीरपुरी 6.36 किमी शुरू
. 10 मई 2009 : ब्लू लाइन का चौथे सेक्शन इंद्रप्रस्थ-यमुना बैंक 1.97 किमी शुरू
. 12 नंवबर 2009 : ब्लू लाइन पर यमुना बैंक-नोएडा सिटी सेंटर 13.1 किमी शुरू
6 जनवरी 2010 : ब्लू लाइन पर यमुना बैंक-आनंद विहार 6.17 किमी सेक्शन शुरू
. 2 अप्रैल 2010 : ग्रीन लाइन पर इंद्रलोक-मुंडका 15.15 किमी सेक्शन शुरू
. 21 जून 2010 : येलो लाइन पर कुतुब मीनार-हुडा सिटी सेंटर 15.82 किमी सेक्शन शुरू
. 26 अगस्त 2010 : छतरपुर मेट्रो स्टेशन येला लाइन पर जोड़ा गया
. 3 सितबर 2010 : येलो लाइन पर केंद्रीय सचिवालय-कुतुबमीनार 11.76 किमी सेक्शन शुरू
. 3 अक्तूबर 2010 : वायलेट लाइन पर केंद्रीय सचिवालय-सरिता विहार 15 किमी सेक्शन शुरू
. 30 अक्तूबर 2010 : ब्लू लाइन पर द्वारका सेक्टर-9-द्वारका सेक्टर 21 2.76 किमी सेक्शन शुरू
. 14 जनवरी 2011 : वॉयलेट लाइन सरिता विहार-बदरपुर 5.16 किमी सेक्शन बढ़ा
. 23 फरवरी 2011 : एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन शुरू
. 14 जुलाई 2011 : ब्लू लाइन पर आनंद विहार-वैशाली के बीच 2.57 किमी सेक्शन शुरू
. 27 अगस्त : ग्रीन लाइन पर कीर्ति नगर-अशोक पार्क मेन 3.32 किमी सेक्शन विस्तार
(124.93 किलोमीटर बढ़ी लाइन)
फेज तीन
. 26 जनवरी 2014 : वायलेट लाइन पर केंद्रीय सचिवालय-मंडी हाउस 3.23 किमी सेक्शन शुरू
. 8 जून 2015 : वायलेट लाइन पर मंडी हाउस से आईटीओ 971 मीटर सेक्शन शुरू
. 6 सितंबर 2015 : वायलेट लाइन पर बदरपुर-एस्कार्ट मुजेसर 13.875 किमी सेक्शन शुरू
. 10 नवंबर 2015 : येलो लाइन पर जहांगीरपुरी-समयपुर बादली 4.37 किमी सेक्शन शुरू
. 28 मई 2017 : वॉयलेट लाइन पर आईटीओ से कश्मीरी गेट के बीच 5.17 किमी सेक्शन शुरू
. 25 दिसंबर 2017 : मजेंटा लाइन पर बॉटनिकल गार्डन-कालकाजी 12.64 किमी सेक्शन शुरू
(फेज-3 में 126.98 किमी बढ़ा नेटवर्क)
प्रदर्शनी में हैं ये जानकारियां
. दिल्ली मेट्रो ने 2 करोड़ से ज्यादा स्मार्ट कार्ड बेचे।
. स्टेशनों पर 700 से ज्यादा टोकन वेंडिंग मशीनें
. मेट्रो लाईन ऑपरेशन में 9 रंग वाली कोडिंग का प्रयोग
. रोज सफर करते हैं 18.5 लाख से ज्यादा स्मार्ट कार्ड धारक
. सुरक्षा के लिए 65 से ज्यादा स्निफर डॉग्स
. रोज 7 लाख से ज्यादा यात्री टोकन खरीदकर करते हैं सफर
. 23 दिसंबर 2010 को बेड़े में शामिल हुईं 6 कोच की ट्रेनें
. पूरे नेटवर्क पर एक हजार से ज्यादा एस्कलेटर
. रोज करीब 1500 ट्रेन ऑपरेटर देने हैं सेवाएं
. कश्मीरी गेट इकलौता तिहरे इंटरचेंज वाला स्टेशन
. नेटवर्क पर 750 से ज्यादा लिफ्ट