फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metro Clip Viral a boy is seen doing obscene acts in front of girl

Delhi Metro Video: रीलबाज की शर्मनाक हरकत, मेट्रो में ऐसी हरकतों से परेशान हैं लोग

Thu, 27 Apr 2023 02:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 27 Apr 2023 02:58 PM IST
सार

दिल्ली मेट्रो में एक लड़का लड़की के सामने अश्लील हरकत करते हुए दिख रहा है। 27 सेकेंड के वीडियो को एक अन्य लड़के ने बनाया है।

विज्ञापन
Delhi Metro Clip Viral a boy is seen doing obscene acts in front of girl
दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकत करता युवक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रील बनाने का जुनून क्या क्या नहीं करा देता है। देश और दुनिया में हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है। ताजा वीडियो दिल्ली मेट्रो का है। जहां पर एक रीलबाज लड़का बगल में बैठी लड़की के सामने अश्लील हरकत करने लगा। इससे पहले भी अभी हाल ही में दिल्ली मेट्रो के कई ऐसे वीडियो सामने आए थे, जिसमें लड़के ही नहीं लड़कियां भी अजीबो गरीब हरकत करते हुए दिखी थीं।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो में एक बार फिर शर्म से पानी पानी हुए लोग 
सोशल मीडिया पर एक 27 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का ट्रेन के अंदर बैठा है। उसके एक हाथ में मोबाइल है और दूसरे हाथ से गंदी हरकत कर रहा है। इतना ही नहीं उसके बगल में एक लड़की अपने दोस्त के साथ बैठी है। लड़के की हरकत को देखकर लड़की तभी उठकर वहां से चली जाती है। लड़की के जाने के बाद भी लड़का अश्लील हरकत जारी रखता है।
विज्ञापन


मेट्रो ट्रेन के अंदर और भी कई लोग सवार हैं, लेकिन कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। लड़के के सामने वाली सीट पर बैठे एक युवक ने इस वीडियो को बना लिया। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो दिल्ली मेट्रो का है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स कर रहे कमेंट्स
बता दें कि इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग अलग अलग कमेंट कर रहे हैं। अनूप कुमार नाम के एक यूजर ने कमेंट किया कि अबे और कोई जगह नहीं मिली थी क्या..., दूसरे यूजर ने लिखा कि इसको मारे क्यों नहीं, इसे पुलिस के हवाले करें। अभिषेक मोहन नाम के एक और यूजर ने लिखा कि साले एक प्राइवेट जगह ढूंढ लेता। इससे पहले मेट्रो में बिकिनी गर्ल का वीडियो सामने आया था और दो लड़के स्कर्ट पहनकर दिल्ली मेट्रो में चढ़ गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed