फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Metro-bus passengers can get travel discount

दिल्ली: मेट्रो-बस यात्रियों को मिल सकती है सफर में छूट

Fri, 23 Jul 2021 02:46 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 23 Jul 2021 02:46 PM IST
सार

मेट्रो पुलिस ने नई दिल्ली क्षेत्र में किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पहले ही सात मेट्रो स्टेशनों को किसी भी वक्त बंद करने की बात कही थी

विज्ञापन
Delhi: Metro-bus passengers can get travel discount
delhi metro - फोटो : कुमार संजय

विस्तार

लंबे समय से मेट्रो और बसों में 50 फीसदी क्षमता के साथ सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिल सकती है। अनलॉक-6 तक अलग अलग गतिविधियों में छूट दी गई, लेकिन सार्वजनिक परिवहन के लिए रियायत नहीं मिली है। इस कारण मेट्रो स्टेशनों और बस स्टॉप पर यात्रियों को रोजाना लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार शाम के वक्त राजीव चौक पर भीड़ बढ़ने से यात्रियों को 30 मिनट का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


सार्वजनिक परिवहन में छूट न मिलने से रोजाना यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मेट्रो में बृहस्पतिवार सुबह से ही मेट्रो में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी। किसान संसद के लिए कुछ जगहों पर ट्रैफिक के रूट बदलने का असर भी मेट्रो पर दिखा। परिवहन विभाग की ओर से इस दिशा में प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है ताकि यात्रियों को सफर में राहत मिल सके।
विज्ञापन


फिलहाल बसों और मेट्रो में 50 फीसदी क्षमता से यात्रियों को सफर की इजाजत है। इसके तहत बसों में 17 जबकि मेट्रो की एक कोच में 25 यात्री सफर कर सकते हैं। पिछले महीने दिल्ली मेट्रो ने भी खड़े होकर यात्रियों को सफर करने की इजाजत मांगी थी ताकि राहत मिल सके। सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं में अगर छूट मिलती है तो यात्रियों की परेशानियां कम हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो स्टेशन पर बढ़ाई सुरक्षा
नई दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। मेट्रो पुलिस ने नई दिल्ली क्षेत्र में किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पहले ही सात मेट्रो स्टेशनों को किसी भी वक्त बंद करने की बात कही थी। इस दौरान नई दिल्ली सहित कई और मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। किसानों को जंतर मंतर से बाहर कहीं और जाने की इजाजत न होने की वजह से मेट्रो स्टेशनों पर बृहस्पतिवार को इसका असर नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed