{"_id":"5cb1bbdbbdec2214541218f7","slug":"delhi-metro-blue-line-service-interrupted-as-man-jumps-on-metro-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेट्रोः ब्लू लाइन पर पटरी पर उतरा शख्स, सेवाएं रहीं बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मेट्रोः ब्लू लाइन पर पटरी पर उतरा शख्स, सेवाएं रहीं बाधित
Sat, 13 Apr 2019 04:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 13 Apr 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर स्थित तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शख्स मेट्रो की पटरी पर उतर गया।
विज्ञापन
इस वजह से द्वारका की ओर जाने वाली दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर यातायात सेवा शनिवार सुबह कुछ समय के लिए बाधित रही।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्विटर पर बताया, 'राजीव चौक से द्वारका की ओर जाने वाली सेवा में देरी हुई क्योंकि तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति पटरी पर उतर आया था। अन्य लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं।'
विज्ञापन
डीएमआरसी ने बाद में बताया कि सेवाएं बहाल हो गई हैं। अभी इस बारे में जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है कि व्यक्ति पटरी पर कैसे उतरा।