{"_id":"6260fb168ff88529bc195d1f","slug":"delhi-metro-blue-line-delay-in-services-between-dwarka-sector-21-and-noida-electronic-city-vaishali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेट्रो: ब्लू लाइन पर दो घंटे परेशान रहे नोएडा-गाजियाबाद के यात्री, अब हालात सामान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मेट्रो: ब्लू लाइन पर दो घंटे परेशान रहे नोएडा-गाजियाबाद के यात्री, अब हालात सामान्य
Thu, 21 Apr 2022 12:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:22 PM IST
सार
दरअसल दिल्ली को गाजियाबाद और नोएडा से जोड़ने वाली ब्लू लाइन पर आज पीक आवर के दौरान ही सेवाएं धीमी रहीं जिससे लोगों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : istock
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो ने गुरुवार को दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के हजारों यात्रियों को सुबह घंटों तक परेशान किया।
दरअसल दिल्ली को गाजियाबाद और नोएडा से जोड़ने वाली ब्लू लाइन पर आज पीक आवर के दौरान ही सेवाएं धीमी रहीं जिससे लोगों को खासी परेशानी हुई।
गुरुवार सुबह 9:00 बजे से सुबह 11 बजे तक ब्लू लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों को काफी समस्या उठानी पड़ी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) के अनुसार, नोएडा से द्वारका (दिल्ली) के बीच चलने वाली ब्लू लाइन पर मेट्रो की रफ्तार गुरुवार सुबह धीमी हो गई।
यह जानकारी मेट्रो यात्रियों को डीएमआरसी की ओर सुबह साढ़े नौ के आसपास मुहैया कराई गई। यह समस्या दो घंटे बाद जाकर ठीक हो सकी। हालांकि जितने देर ब्लू लाइन पर समस्या रही, अन्य लाइनों पर मेट्रो सुचारु रूप से चलती रही।