फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metro: 94 percent pickpockets are women

दिल्ली मेट्रो के पॉकेटमारों में 94 फीसदी महिलाएं

Wed, 23 Apr 2014 11:15 AM IST
Updated Wed, 23 Apr 2014 11:15 AM IST
विज्ञापन
Delhi Metro: 94 percent pickpockets are women

अगर आप दिल्ली मेट्रो में यात्रा करते हैं तो संदिग्ध महिला यात्रियों से सावधान रहें। इस साल जनवरी से अब तक दिल्ली में मेट्रो में पकड़े गए जेबकतरों में लगभग 94 फीसदी महिलाएं थीं।

विज्ञापन


खास बात ये है कि ये महिलाएं मुख्य रूप से महिला यात्रियों को ही निशाना बनाती हैं।

दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में 134 मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा में लगे अधिकारियों ने लोगों से अपनी सामान की सुरक्षा करते रहने की अपील की।

विज्ञापन

कैसे पहचानें इन महिलाओं को?

Delhi Metro: 94 percent pickpockets are women

इस वर्ष जनवरी से मार्च के बीच सीआईएसएफ ने जेबतराशी के आरोप में 126 लोगों को पकड़ा है। इनमें से 118 महिलाएं हैं।

अधिकारियों के मुताबिक महिला जेबतराश अपने साथ बच्चे को लेकर चलती हैं और भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देकर निकल जाती हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महिला जेबकतरों का एक चतुर गिरोह है। ये अपने साथ या तो बच्चे लेकर चलती हैं या भीड़ में घुल मिल जाती है जिससे कि उनके इरादे पर किसी को संदेह ही नहीं हो।

पकड़ने के लिए पुलिस ने बनाया प्लान

Delhi Metro: 94 percent pickpockets are women

महिला जेबकतरों की बढ़ती संख्या मेट्रो नेटवर्क में सीआईएसएफ सहित सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय है क्योंकि पिछले साल भी इसी तरह के आंकड़े आए थे।

गत वर्ष 466 जेबतराशों को पकड़ा गया था, जिसमें  महिलाओं की संख्या 421 थी। सीआईएसएफ और मेट्रो पुलिस बीच-बीच में इनके खिलाफ विशेष अभियान चलाती है।

मेट्रो में महिला जेबतराशों की ज्यादा सक्रियता को देखते हुए सीआईएसएफ ने महिला कर्मियों को सादी वर्दी में तैनात किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed