फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi men have the highest risk of prostate cancer

दिल्ली के पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा, करीब 26 हजार हर साल नए मामले

Thu, 29 Aug 2019 08:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 29 Aug 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
Delhi men have the highest risk of prostate cancer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : instagram

दिल्ली के पुरुषों में प्रोस्टेट और महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। आईसीएमआर और विभिन्न राज्य के कैंसर पंजीकरणों के अनुसार भारतीय पुरुषों में यह दूसरा सबसे आम कैंसर है। ग्लोबोकैन 2018 की रिपोर्ट के अनुसार हर साल प्रोस्टेट कैंसर के 25 हजार 966 नए मामले सामने आते हैं। ये कहना है सफदरजंग अस्पताल के यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार का। उन्होंने बताया कि प्रोस्टेट कैंसर के निदान के लिए स्क्रीनिंग कार्यक्रम शुरू करने की जरूरत है। 

विज्ञापन


गुरुवार को नई दिल्ली स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी शुरू होने से प्रोस्टेट ग्रंथि को ठीक करने के लिए सर्जिकल इलाज काफी आसान हो गया है। वहीं राजीव गांधी कैंसर अस्पताल के निदेशक डॉ. सुधीर कुमार रावल ने बताया कि यह गरीबी के कारण इन गरीब रोगियों में रोगों की संख्या और मृत्यु दर को कम करेगा। 
विज्ञापन


चीन में भारत के डॉक्टर ने बनाया रोबोट
डॉ. रावल ने बताया कि अभी तक अमेरिका में बने रोबोट का इस्तेमाल देश में किया जा रहा है लेकिन जल्द ही भारतीय मूल के डॉक्टर का रोबोट देश में आने वाला है। चीन में ये रोबोट अमेरिका में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने तैयार किया है। इस पर देश में ट्रायल होना बाकी है। विशाखापटनम में सॉफ्टवेयर तैयार करने के बाद डॉ. श्रीवास्तव ने इसे चीन में तैयार किया है। इसकी शुरूआती कीमत करीब लगभग चार करोड़ रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed