फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi-Meerut RRTS: Trial of Namo Bharat trains to Sarai Kale Khan will begin soon

Delhi-Meerut RRTS : सराय काले खां तक नमो भारत ट्रेनों का ट्रायल जल्द, जून तक परिचालन की उम्मीद

Mon, 10 Mar 2025 01:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Mar 2025 01:45 AM IST
सार

न्यू अशोक नगर से सराय काले खां के बीच नमो भारत ट्रेनों का ट्रायल रन जल्द शुरू होगा। इसके सफल होने के बाद जून अंत तक इसे जनता के लिए शुरू करने की योजना है।

विज्ञापन
Delhi-Meerut RRTS: Trial of Namo Bharat trains to Sarai Kale Khan will begin soon
नमो भारत ट्रेन (रैपिड रेल) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के सराय काले खां स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। ऐसे में न्यू अशोक नगर से सराय काले खां के बीच नमो भारत ट्रेनों का ट्रायल रन जल्द शुरू होगा। इसके सफल होने के बाद जून अंत तक इसे जनता के लिए शुरू करने की योजना है। इससे सराय काले खां से मेरठ की कम समय में पूरी हो जाएगी। अभी नमो भारत ट्रेन का परिचालन दिल्ली में मेरठ से आनंद विहार और न्यू अशोक नगर तक है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि न्यू अशोक नगर और सराय काले खां के बीच ट्रैक का काम पूरा हो चुका है और ओवर-हेड इलेक्ट्रिकल (ओएचई) सिस्टम अपने अंतिम चरण में है। स्टेशन के अग्रभाग और प्रवेश-निकास संरचनाओं के साथ-साथ पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ जोन का काम तेजी से चल रहा है। सराय काले खां स्टेशन का डिजाइन मोर के पंख से प्रेरित है। स्टेशन में प्रकाश प्रभाव को बढ़ाने के लिए पॉली कार्बोनेट शीट के साथ एक मोनोक्रोमैटिक नीला मुखौटा बनाया गया है।
विज्ञापन


स्टेशन को प्राकृतिक वेंटिलेशन और प्रकाश व्यवस्था के लिए डिजाइन किया गया है। यह 215 मीटर लंबा, 50 मीटर चौड़ा और 15 मीटर ऊंचाई का हैै। इसमें 14 लिफ्ट, 18 एस्केलेटर, चार ट्रैक और छह प्लेटफॉर्म हैं। बता दें कि दिल्ली में आरआरटीएस का 14 किलोमीटर लंबा खंड आता है। इसमें सराय काले खां, न्यू अशोक नगर और आनंद विहार स्टेशन शामिल हैं, जिनमें नौ किलोमीटर एलिवेटेड और पांच किलोमीटर भूमिगत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन के सभी माध्यमों से होगी कनेक्टिविटी
आरआरटीएस के सराय काले खां स्टेशन पर सड़क व रेल परिवहन के सभी माध्यमों से कनेक्टिविटी होगी। इसके लिए फुटओवर ब्रिज (एफओबी) तैयार किया गया है। इसे अंतरराज्यीय बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशन से जोड़ा जाएगा। एफओबी को वीर हकीकत राय आईएसबीटी और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से जोड़ा गया है। यह 280 मीटर लंबा है।

इसमें छह ट्रैवलेटर बनाए गए हैं। स्टेशन पर एक अलग प्रवेश द्वार बनने से यात्रियों को दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन तक पहुंच प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त, सिटी बस इंटरचेंज सुविधाएं और रिंग रोड तक सीधी पहुंच विकसित की गई है। आरआरटीएस को आईएसबीटी, सिटी बस टर्मिनल, मेट्रो और ऑटो-टैक्सी पार्किंग के साथ एकीकृत करने के लिए एक केंद्रीय इंटरचेंज प्लाजा की योजना बनाई गई है।


अन्य कॉरिडोर के लिए इंटरचेंज की मिलेगी सुविधा
आरआरटीएस के दो अन्य कॉरिडोर की शुरुआत सराय काले खां से ही होगी। ऐसे में यह स्टेशन प्रमुख इंटरचेंज के रूप में भी काम करेगा। गुरुग्राम-अलवर और पानीपत-करनाल कॉरिडोर प्रस्तावित हैं। माना जा रहा है कि जैसे ही दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर का काम पूरा होगा। इसके बाद दूसरे कॉरिडोर काम शुरू हो जाएगा। आप सरकार नमो भारत परियोजनाओं को मंजूरी देने में हीलाहवाली का रवैया अपनाती रही है, लेकिन अब दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में भाजपा सरकार है। ऐसे में इन परियोजनाओं पर तेजी से काम शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed