फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi-Meerut Expressway will open from Dasna to UP Gate from 31 August

31 अगस्त से डासना से यूपी गेट तक खुलेगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे, 97 प्रतिशत काम पूरा

Sun, 18 Aug 2019 02:31 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 18 Aug 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Meerut Expressway will open from Dasna to UP Gate from 31 August
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का तीसरा चरण डासना से लेकर यूपी गेट तक का 22 किमी का हिस्सा 31 अगस्त से यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर मेरठ-बुलंदशहर हाईवे के हापुड़ बाईपास से मेरठ तक 21 किमी के हिस्से में एक महीने में वाहन दौड़ाने की तैयारी है। 

विज्ञापन


शनिवार को जीडीए में हुई कमिश्नर की समीक्षा बैठक में यह दो बड़े फैसले लिए गए। कमिश्नर ने दो हिस्सों का काम तय समय में पूरा करने का एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिया। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आ सकते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः मिशन रफ्तार: दिल्ली-लुधियाना के बीच 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी ट्रेन
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर अनिता सी मेश्राम ने अधिकारियों से कहा कि जल्द काम पूरा कर 31 अगस्त को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का तीसरा चरण वाहनों के लिए खोल दिया जाए। 22 किमी के इस चरण का 97 प्रतिशत काम हो चुका है। 


मसूरी फ्लाईओवर और पिलखुवा एलिवेटेड रोड पर वाहनों का भार परीक्षण रविवार शाम तक पूरा हो जाएगा। मंडलायुक्त ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे दूसरे, तीसरे और चौथे चरण की वर्तमान स्थिति के बारे में अधिकारियों से बातचीत की। एनएचएआई के परियोजना निदेशक आरपी सिंह ने दूसरे चरण (यूपी गेट से डासना) की जानकारी दी।

 ये भी पढ़ेंः दिल्ली, फरीदाबाद और मथुरा के बीच दौड़ेगी रैपिड रेल, 160 किमी प्रतिघंटा होगी रफ्तार

उन्होंने बताया कि यूपी गेट से विजयनगर तक की सड़क 15 अक्तूबर तक बनकर तैयार हो जाएगी। उन्होंने बताया कि हिंडन नदी पर बन रहा पुल भी 15 सितंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। डासना में टोल प्लाजा हटाकर सड़क चौड़ी करने का काम एक सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद है। मेरठ-हापुड़-बुलंदशहर एनएच-235 का काम भी तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed