फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi-Meerut Expressway till Hapur will be operational from 15 June

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे: सिर्फ 25 मिनट में पहुंच जाएंगे हापुड़, 15 जून से होगा चालू

Sun, 28 Apr 2019 04:58 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: देव कश्यप Updated Sun, 28 Apr 2019 04:58 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Meerut Expressway till Hapur will be operational from 15 June
Delhi-meerut expressway

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर दूसरे और तीसरे चरण का काम 15 जून तक पूरा होने का नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने दावा किया है। जीडीए में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त अनीता सी. मेश्राम ने की।

विज्ञापन


इसमें कहा गया कि यूपी गेट से डासना तक दूसरे और डासना से हापुड़ तक तीसरे चरण का काम तेज रफ्तार से जारी है। इस पर निर्धारित समय तक काम पूरा हो जाएगा। वहीं, चौथे चरण का निर्माण कार्य पूरा होने पर अक्तूबर तक का वक्त लग सकता है। अगर एनएचएआई का दावा खरा उतरा तो शहरवासियों के साथ एनएच-9 से गुजरने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


हापुड़ तक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे 15 जून से हो जाएगा चालू
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर दूसरे और तीसरे चरण का काम जून तक पूरा होने का नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने दावा किया है। जीडीए में मंडलायुक्त अनीता सी. मेश्राम की अध्यक्षता में हुई बैठक  में एनएचएआई के अधिकारियों ने 15 जून तक दूसरे व तीसरे चरण का काम पूरा होने की बात कही है। वहीं, चौथे चरण का निर्माण कार्य पूरा होने पर अक्तूबर तक का वक्त लग सकता है। अगर एनएचएआई का दावा खरा उतरा तो शहरवासियों के साथ एनएच-9 से गुजरने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीडीए सभागार में हुई बैठक  में मंडलायुक्त के साथ डीएम रितु माहेश्वरी, जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा सहित एनएचएआई व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनएच-9 से गुजरने वाले लोगों को राहत देते हुए दिसंबर 2015 में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था। 82 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे का काम दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ और मेरठ चार चरण में किया जा रहा है। पहले चरण में दिल्ली से यूपी गेट तक एक्सप्रेस-वे का काम पूरा हो चुका है। यूपी से डासना गेट तक दूसरे और डासना से हापुड़ तक तीसरे चरण का काम तेज रफ्तार से जारी है।

आखिरी चौथे चरण में हापुड़ से मेरठ तक एक्सप्रेस-वे का काम जारी है। बैठक में पूछी गई प्रगति रिपोर्ट में एनएचएआई के अधिकारियों ने यूपी गेट से विजयनगर और लालकुआं से डासना तक आठ लेन के एक्सप्रेस-वे का काम मई के अंत तक पूरा होने और जून तक उसे वाहनों के खोले जाने की बात कही। जबकि छह लेन पर काम जारी रहेगा। दूसरी ओर डासना से हापुड़ तक 10 लेन का काम 15 जून तक खत्म होने की संभावना है। निर्माण कार्य पूरा होने के साथ ही एक्सप्रेस-वे पर बने अंडरपास को लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं मुआवजा संबंधी विवादों के होने से डासना से मेरठ मोहिउद्दीनपुर तक का काम अक्तूबर तक पूरा होने की संभावना है।

रैपिड कॉरिडोर पर कमाई के मॉडल पर हुआ मंथन
मंडलायुक्त अनीता सी. मेश्राम की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ तक प्रस्तावित रैपिड रेल प्रोजेक्ट कॉरिडोर पर कमाई के मॉडल पर मंथन किया गया। रैपिड रेल प्रोजेक्ट में खर्च होने वाली रकम को वसूलने (वैल्यू फाइनेंस कैप्चरिंग) के लिए विभिन्न देसी मॉडल पर विभिन्न मॉडलों बातचीत हुई। एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने भी अपना पक्ष रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed