फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Meena Bazaar is full of goats Sarfaraz Sikandar is the most expensive cost three lakhs

बकरों से गुलजार हुआ दिल्ली का मीना बाजार: सरफराज का सिकंदर सबसे महंगा, कीमत तीन लाख; वजन दो क्विंटल

Tue, 03 Jun 2025 08:33 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 03 Jun 2025 08:33 PM IST
सार

हर साल की तरह इस बार भी जामा मस्जिद के आस-पास की गलियां और सड़कों पर बकरों का बाजार लग चुका है। इस बाजार में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से व्यापारी अपने बेहतरीन बकरे लेकर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Delhi Meena Bazaar is full of goats Sarfaraz Sikandar is the most expensive cost three lakhs
पंजाबी बिट्टल बकरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरफराज का बकरा सिकंदर तीन लाख का बिक रहा है। दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के आसपास इन दिनों एक अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। पूरा मीना बाजार अभी बकरों के खरीदारों से गुलजार है। वहीं जालियों में कैद तीन फुट से ज्यादा की ऊंचाई के बकरे ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। बकरीद से पहले यहां बकरों की बड़ी बाजार सज चुकी है, जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से लाए गए शानदार नस्लों के बकरे बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इनकी कीमतें 40 हजार से शुरू होकर तीन लाख तक हैं। वहीं सबसे ज्यादा वजन का बकरा लगभग 2 क्विंटल का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

हर साल की तरह इस बार भी जामा मस्जिद के आस-पास की गलियां और सड़कों पर बकरों का बाजार लग चुका है। इस बाजार में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से व्यापारी अपने बेहतरीन बकरे लेकर पहुंचे हैं। विक्रेता सुहेल खुरेशी ने बताया कि पंजाबी बकरा बिट्टल डेढ़ लाख से लेकर तीन लाख तक का बिक रहा है। इस नस्ल के बच्चें गुलाबी बच्चों के नाम से लोगों के बीच मशहूर हैं, क्योंकि ये गुलाबी रंग में पैदा होते हैं, हालांकि आगे चलकर यह रंग सफेद रंग में तब्दील हो जाता है। वहीं एक विक्रेता ने बताया कि सबसे ज्यादा बकरे राजस्थान से आएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन नस्लों की खरीदारी कर रहे लोग
बाजार में मौजूद बकरों की कई नस्लें देखने को मिल रही हैं जिनमें सिरोही, जमुनापारी, बरबरी, तोतापरी और सबसे खास बिट्टल नस्ल प्रमुख है। बिट्टल नस्ल के बकरें इस बाजार के सबसे बड़े आकर्षण बन चुके हैं। कहीं-कहीं इस नस्ल को बमडोलिया भी कहते हैं। इनकी कीमत दो लाख से तीन लाख रूपये तक पहुंच रही है। इन बकरों की ऊंचाई, शरीर की चमक, सींगों की बनावट और चाल लोगों को आकर्षित कर रही है। वहीं पूरे मीना बाजार में सबसे किफायती नस्ल बिहार से आने वाले बरबर की है, जो कि 10 हजार से शुरु है। तोतापरी नस्ल के बकरें 65 हजार से 75 हजार में बिक रहे हैं। बाकी के राजस्थान की अजमेरा नस्ल, हरियाणा के रोहतक की बड़ौली नस्ल और सोनीपत की जमुनापारी नस्ल 40 हजार से 45 हजार में बिक रहे हैं।

विज्ञापन

बकरों को दूल्हों सा सजाया
बकरों की सजावट पर खास ध्यान दिया गया है। बकरों को खास और अलग दिखाने के लिए विक्रेताओं ने उन्हें कई रंगों में रंगा है। कई बकरों को रंग-बिरंगे हार, माला और रिबन से सजाया गया है। कुछ बकरों के कानों में टैग लगे हैं जिन पर उनका नाम, नस्ल और वजन लिखा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed