फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi mcd workers protest at civic centre for non payment of salary pension for 5 months goes on indefinite strike

दिल्लीः पांच महीने से नगर निगम के कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन-पेंशन, एमसीडी सिविक सेंटर पर कर रहे प्रदर्शन

Tue, 10 Nov 2020 02:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 10 Nov 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
Delhi mcd workers protest at civic centre for non payment of salary pension for 5 months goes on indefinite strike
एमसीडी कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर - फोटो : एएनआई

बकाया वेतन भुगतान संबंधित अपनी मांगों को लेकर तीनों नगर निगमों के लगभग सवा लाख कर्मचारीयों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार के बाद मंगलवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर पर बड़ी संख्या में निगम कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया। जिसमें शिक्षक, सफाईकर्मी, अभियंता से लेकर महापौर के पीए व सुरक्षाकर्मी तक शामिल हैं।

विज्ञापन


सिविक सेंटर पर मौजूद नगर निगम शिक्षक संघ के महासचिव रामनिवास सोलंकी ने कहा कि पिछले हफ्ते से ही दीवाली सहित सारे त्यौहार सिर पर हैं। जबकि नगर निगम कर्मियों को पिछले चार-पांच महीने से वेतन नहीं दिया गया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त हुए निगम कर्मियों का बकाया और पेंशन का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


वर्षों से जो नगर निगम कर्मी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से कई कर्मचारियों के बच्चों की शादियां हैं। लोगों के पास पैसे नहीं होने की वजह से वह अपने जरूरत का सामान तक नहीं खरीद पा रहे हैं। जिसके कारण मजबूरन कर्मचारियों को अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी मांगों का समाधान करने के लिए ना ही नगर निगम और ना दिल्ली सरकार आगे आ रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी महीनों से सुबह से शाम तक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। लेकिन अब तीनों नगर निगम के सभी कर्मचारियों ने निर्णय लिया है, कि जब तक उनकी सभी मांगों को पूरा नहीं किया जाता वह काम पर नहीं लौटेंगे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed