फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: MCD inspector's mother strangled to death in Rohini

Delhi: रोहिणी में एमसीडी इंस्पेक्टर की मां की गला घोंटकर हत्या, जान लेने से पहले की मारपीट; मोबाइल फोन गायब

Wed, 08 Oct 2025 01:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 08 Oct 2025 01:55 AM IST
सार

घर से महिला का सिर्फ मोबाइल फोन गायब है, जेवर आदि सुरक्षित हैं। इसे देखकर पुलिस रंजिशन हत्या की आशंका से भी इन्कार नहीं कर रही है।

विज्ञापन
Delhi: MCD inspector's mother strangled to death in Rohini
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहिणी इलाके में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में इंस्पेक्टर की बुजुर्ग मां की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। घर में मृत मिलीं वृद्धा को देखकर लग रहा है कि हत्या से पहले उन्हें पीटा गया है। रोहिणी जिले की विजय विहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर लिया है। घर से महिला का सिर्फ मोबाइल फोन गायब है, जेवर आदि सुरक्षित हैं। इसे देखकर पुलिस रंजिशन हत्या की आशंका से भी इन्कार नहीं कर रही है।

विज्ञापन


रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस को सात अक्तूबर को सुबह करीब 8:53 बजे एक महिला की हत्या की सूचना मिली। विजय विहार थानाध्यक्ष यू-41 बुध विहार, फेज-1 पहुंचे तो दिल्ली निवासी करीब 65 वर्षीय नरेश कुमारी पत्नी स्वर्गीय सोमनाथ मृत मिलीं। उनका शव तीन मंजिला मकान में पहली मंजिल पर बेड पर मिला। घर में सभी सामान व्यवस्थित तरीके से रखा था।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घर का दरवाजा बंद था। मंगलवार सुबह जब किराएदार ने गेट पर हल्का धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। किराएदार ने देखा कि वह बेड पर पड़ी थीं तो उसने पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों ने अनौपचारिक रूप से बताया है कि वृद्धा की गला घोंटकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहिणी जोन में तैनात है बड़ा बेटा
रोहिणी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार वृद्धा के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा आशीष एमसीडी में इंस्पेक्टर है और वह रोहिणी जोन में तैनात हैं। छोटा बेटा चंडीगढ़ में रहता है। महिला अपने छोटे बेटे के घर से आने के बाद कुछ दिनों से भूतल पर रह रही थी। ऊपरी दो मंजिलों पर किरायेदार रहते हैं। बड़ा बेटा रोहिणी में ही रहता है। एक बेटी है। वह बेटों के पास रहने के लिए जाती रहती थीं और कभी यहां अकेली रहती थीं।

पुलिस ने घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है, जिसमें कोई संदिग्ध आता और जाता हुआ नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में किसी अंदर के व्यक्ति का हाथ होने की आशंका से पुलिस इन्कार नहीं कर रही है। मामले की जांच के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

-राजीव रंजन, पुलिस उपायुक्त, रोहिणी जिला, दिल्ली पुलिस

कमिश्नर की मुहिम को झटका
दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने कम्युनिटिंग पुलिसिंग पर जोर देकर बुजुर्ग और सीनियर सिटीजन से मिलकर उनकी देखभाल करने के लिए मुहिम शुरू की है। इसके लिए उन्होंने मातहतों को निर्देश भी दिए हैं। इसके बावजूद क्षेत्र में हुई यह हत्या उनकी मुहिम के लिए झटका जैसी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed