फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi mayor shelly oberoi postponed proceedings of MCD House till October 5

Delhi MCD: एमसीडी सदन में हुआ जोरदार हंगामा, मेयर ने पांच अक्टूबर तक कार्यवाही की स्थगित

Thu, 26 Sep 2024 04:03 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 26 Sep 2024 04:03 PM IST
सार

एमसीडी सदन की दो बार कार्यवाही स्थगित होने के बाद फिर से बैठक में मेयर शैली ओबरॉय पहुंची। जिसके बाद उन्होंने पांच अक्टूबर तक सदन को स्थगति कर दिया। 

विज्ञापन
Delhi mayor shelly oberoi postponed proceedings of MCD House till October 5
एमसीडी सदन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निगम की स्थायी समिति में भाजपा को बहुमत मिलने या फिर भाजपा व आप के सदस्यों की संख्या बराबर रहने के संबंध में बृहस्पतिवार को सदन की बैठक में जोरदार हंगामा हुआ। एमसीडी सदन की बैठक में मेयर फिर पहुंची। जिसके बाद उन्होंने 5 अक्टूबर तक सदन को स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन


एमसीडी सदन के बाहर सबसे पहले हंगामा शुरू हुआ। दिल्ली पुलिस पार्षदों को मोबाइल फोन सदन में नहीं ले जाने दे रही है। इसके विरोध में आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने नारेबाजी शुरू कर दी।  
विज्ञापन


एमसीडी सदन में आम आदमी पार्टी का एक भी पार्षद अंदर नहीं आया है जबकि भाजपा पार्षद और अधिकारी अपनी सीटों पर बैठ चुके थे। मेयर भी सदन में नहीं पहुंची है। जबकि दो बजे साजन की बैठक शुरू होनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर ने निगम आयुक्त और निगम सचिव को आदेश दिया कि बाहर खड़े पार्षदों की बिना जांच के सदन के अंदर एंट्री कराई जाए। उन्होंने पार्षदों की जांच करने की प्रक्रिया का विरोध किया। उन्होंने इसे जनप्रतिनिधियों की छवि को ठेस पहुंचाने वाला कदम बताया।

जिसके बाद सदन की कार्यवाही 20 मिनट के लिए स्थापित कर दी गई। निगम आयुक्त ने मेयर के जाने के बाद कहा कि सदन के अंदर मोबाइल फोन लाना अलाउड नहीं है। इस बारे में सभी पार्षदों को पहले अवगत करा दिया गया था। सदन के अंदर चुनाव होना और इसकी गोपनीयता बनाए रखना बहुत जरूरी है।

आम आदमी पार्टी के पार्षद सदन में मोबाइल फोन लाने पर अड़े हुए हैं और पुलिस उन्हें मोबाइल फोन अंदर ले जाने नहीं दे रही है। सदन की बैठक में भाजपा के सभी पार्षद बिना फोन पहुंचे। 20 मिनट के बाद एमसीडी सदन की बैठक में मेयर फिर पहुंची। मेयर ने कहा कि सदन की बैठक में मोबाइल लाने पर प्रतिबंध नहीं होना चाहिए। केवल मतदान बूथ के अंदर से वह सहमत हैं।


मेंयर ने एक बार फिर 15 मिनट के लिए बैठक स्थापित की। इस दौरान उन्होंने आदेश दिया कि सभी पार्षदों को सदन के अंदर प्रवेश दिया जाए। इस दौरान उनकी जांच नहीं की जाए और उनका मोबाइल फोन लाने दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed