{"_id":"69ccdf0392f72cca6f09d4ed","slug":"delhi-mayor-s-office-receives-bomb-threat-via-email-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Bomb Threat: अब मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल आते ही मचा हड़कंप; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Bomb Threat: अब मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल आते ही मचा हड़कंप; पुलिस कर रही जांच
Wed, 01 Apr 2026 02:32 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:32 PM IST
सार
धमकी मिलने के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चला रही हैं, हालांकि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
Bomb Threat
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह कार्यालय सिविक सेंटर में स्थित है, जहां सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं।
विज्ञापन
धमकी मिलने के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चला रही हैं, हालांकि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
धमकी के बाद तुरंत एक्शन में आई पुलिस
जानकारी के मुताबिक, यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई थी। जैसे ही इसकी सूचना मिली, दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम, बम निरोधक दस्ता और स्थानीय पुलिस तुरंत सिविक सेंटर पहुंच गई। पूरे परिसर को घेर लिया गया और सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया।
विज्ञापन
सिविक सेंटर में चल रहा सर्च ऑपरेशन
सिविक सेंटर और आसपास के इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान जारी है। हर कोने की जांच की जा रही है ताकि किसी भी तरह के खतरे को समय रहते टाला जा सके। फिलहाल जांच के दौरान कोई संदिग्ध गतिविधि या वस्तु नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर सर्च ऑपरेशन जारी है।
धमकी देने वाले की तलाश में जुटी पुलिस
दिल्ली पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि धमकी देने वाले की पहचान करने और उसके पीछे की मंशा का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।