फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Mayor election, BJP Boiled

यहां भी दो खेमे में बंटे भाजपाई, मचा घमासान

Mon, 14 Apr 2014 05:54 PM IST
Updated Mon, 14 Apr 2014 05:54 PM IST
विज्ञापन
Delhi Mayor election, BJP Boiled

दिल्ली के तीनों नगर निगम के मेयर पद के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही भाजपा पार्षदों के बीच घमासान मच गया है।

विज्ञापन


दक्षिण दिल्ली नगर निगम में पार्टी के पार्षद दो खेमों में बंट गए हैं। एक खेमे ने चेतावनी है कि उनकी पसंद के पार्षद को मेयर पद का उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर चुनाव में पार्टी की हार हुई तो वे जिम्मेदार नहीं होंगे।

दक्षिणी दिल्ली के नजफगढ़ और पश्चिम जोन के भाजपा पार्षद अपने चहेते प्रदीप कुमार के लिए लॉबिंग कर रहे हैं।

Trending Videos

हो रही है जबर्दस्त खींचतान

Delhi Mayor election, BJP Boiled

प्रदीप कुमार ने पार्टी से कहा है कि बहुमत के अभाव में उनके प्रयासों से ही दो बार से भाजपा मेयर और अन्य पदों पर जीत हासिल कर रही है।

इसलिए इस बार मेयर पद उनकी पसंद के पार्षद को दिया जाए। दूसरे खेमे ने पार्षद खुशीराम का नाम आगे कर रखा है।

उत्तरी दिल्ली में मेयर पद के लिए मौजूदा डिप्टी मेयर पूर्णिमा विद्यार्थी, स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र चंदोलिया और शिक्षा समिति के अध्यक्ष रामकिशन बंशीवाल के बीच खींचतान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी महीने होने हैं चुनाव

Delhi Mayor election, BJP Boiled

चंदोलिया उत्तर पश्चिम सीट से सांसद का टिकट नहीं मिलने की दुहाई देकर उम्मीदवार बनने की कोशिश में हैं, जबकि पूर्णिमा तर्क दे रही हैं कि इस साल भी डिप्टी मेयर को मेयर पद दिया जाए।

पूर्वी दिल्ली में मेयर पद के लिए रामकुमार ढिल्लो और बलवीर सिंह दावेदारी कर रहे हैं। इस बार तीनों नगर निगम में मेयर पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर व डिप्टी मेयर पद का चुनाव 28 अप्रैल को होगा, जबकि पूर्वी दिल्ली व दक्षिणी दिल्ली निगम में चुनाव 29 अप्रैल को होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed