{"_id":"5d86b7be8ebc3e01431c0883","slug":"delhi-may-get-metro-grey-line-gift-on-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजफगढ़ वासियों को दीवाली पर मिल सकता है मेट्रो की ग्रे लाइन का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजफगढ़ वासियों को दीवाली पर मिल सकता है मेट्रो की ग्रे लाइन का तोहफा
Sun, 22 Sep 2019 05:22 AM IST
Trainee Trainee
अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 22 Sep 2019 05:22 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजफगढ़ वासियों को अगले महीने दीवाली के मौके पर ग्रे लाइन का तोहफा मिल सकता है। इस सेक्शन पर द्वारका से ढांसा स्टैंड के बीच कुल चार स्टेशन होंगे और पहले फेज में ढांसा बस स्टैंड को छोड़कर बाकी तीन मेट्रो स्टेशनों का निर्माण पूरा हो चुका है। डीएमआरसी की मानें तो यात्रियों को अगले महीने मेट्रो की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
ग्रे लाइन द्वारका मेट्रो स्टेशन पर ब्लू लाइन के यात्रियों को नजफगढ़ की ओर आगे पहुंचने में मदद करेगी। वर्तमान में ब्लू लाइन द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के बीच चलती है। ब्लू लाइन वर्तमान में दिल्ली मेट्रो रेल नेटवर्क की सबसे लंबी लाइन है। द्वारका मेट्रो स्टेशन से ग्रे लाइन जुड़ी होगी। द्वारका मेट्रो स्टेशन पर ग्रे और ब्लू लाइन के बीच इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध होगी। नजफगढ़ के आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोग मेट्रो के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
डीएमआरसी की मानें तो ग्रे लाइन को तैयार करने में डीएमआरसी को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए बीच में आ रहे एक घर के मालिक द्वारा जमीन न देने के कारण इस मेट्रो स्टेशन का आकार थोड़ा सिकुड़ गया है, जबकि इस स्टेशन को सामान्य मेट्रो स्टेशन से 88 मीटर अधिक लंबा बनाया गया है।
विज्ञापन
बताया गया है कि सामान्य मेट्रो स्टेशन की लंबाई 200 मीटर होती है, जबकि नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन की लंबाई 288 मीटर है। नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म की लंबाई भी 195 मीटर होगी, जबकि सामान्य मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म की लंबाई 140 मीटर होती है। ग्रे लाइन पर द्वारका, नंगली और नजफगढ़ तीन मेट्रो स्टेशनों का निर्माण हो चुका है, जबकि इस लाइन के चौथे मेट्रो स्टेशन ढांसा बस स्टैंड का निर्माण अगले साल 2020 तक हो जाएगा।
बहरहाल तैयार हो चुके तीन मेट्रो स्टेशनों को लोगों के लिए अगले महीने खोला जा सकता है। डीएमआरसी का कहना है कि इस सेक्शन के खुलने से नजफगढ़ की घनी आबादी वाले क्षेत्र में लोगों को बेहद लाभ होगा।