{"_id":"5edc34518ebc3e907149ca53","slug":"delhi-may-come-second-in-the-list-of-most-infected-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वाधिक संक्रमित राज्यों की सूची में दूसरे नंबर पर आ सकती है दिल्ली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वाधिक संक्रमित राज्यों की सूची में दूसरे नंबर पर आ सकती है दिल्ली
Sun, 07 Jun 2020 08:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 07 Jun 2020 08:38 AM IST
सार
- 9 दिन में मिले 11 हजार से ज्यादा संक्रमित
- संक्रमितों की संख्या 27000 के पास
- अगर संक्रमण दर की रफ्तार यही रही तो आने वाले दो से तीन दिन में दिल्ली महाराष्ट्र के बाद सबसे अधिक प्रभावित राज्य बन जाएगा
विज्ञापन
Corona
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में कोरोना संक्रमण तेज रफ्तार से फैल रहा है। बीते 9 दिन में 11 हजार से अधिक संक्रमित मिल चुके हैं। अगर संक्रमण दर की रफ्तार यही रही तो आने वाले दो से तीन दिन में दिल्ली महाराष्ट्र के बाद सबसे अधिक प्रभावित राज्य बन जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ,अब तक संक्रमितों की संख्या 26,344 हो गई है। वहीं, सक्रिय मामले भी 15 हजार से ज्यादा हैं। महाराष्ट्र के बाद कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस राजधानी में है।
विज्ञापन
वही, कुल संक्रमितों के मामले में दिल्ली तीसरे स्थान पर है। यहां रोज औसतन 1200 से ज्यादा मामले आ रहे हैं। अगर इसी तरह संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता रहा तो दिल्ली तमिलनाडु को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर आ जाएगी।
विज्ञापन
बीते 9 दिन में आए मामले
तारीख : मामले
28 मई 1024
29 मई 1105
30 मई 1163
31 मई 1295
1 जून 990
2 जून 1298
3 जून 1513
4 जून 1359
5 जून- 1330
कुल : 11,077
कोरोना के संक्रमण वाले टॉप पांच राज्य
राज्य: मामले
महाराष्ट्र - 80229
तमिलनाडु - 28,694
दिल्ली - 26,344
गुजरात- 19,904
राजस्थान-10084
( नोट- स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट से लिए गए आंकड़े)
दिल्ली में अब तक 27,654 संक्रमित
मालूम हो कि दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 1320 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27,654 हो गई है। राजधानी में शनिवार को 349 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक 10,664 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
कोरोना वायरस से दिल्ली में अबतक 761 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अभी 16229 सक्रिय मामले हैं। वहीं आज से डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कोरोना वायरस जांच केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा।
दिल्ली सरकार ने शनिवार को एक आदेश जारी कर सभी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि कोई भी मरीज जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण हैं या वे मध्यम और गंभीर परिस्थिति में हैं, उनको इस आधार पर भर्ती करने से मना नहीं किया जा सकता की उनके पास कोरोना जांच रिपोर्ट नहीं है।