फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi : Maulana Azad Medical College hostel will be rebuilt

दिल्ली : मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज छात्रावास को नए सिरे से बनाया जाएगा

Fri, 03 Sep 2021 11:27 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 03 Sep 2021 11:27 AM IST
सार

छात्रावास में रहकर दो हजार छात्र कर सकेंगे पढ़ाई, 438 बेड से बढ़ाकर एक हजार की जाएगी क्षमता।
 

विज्ञापन
delhi : Maulana Azad Medical College hostel will be rebuilt
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के छात्रावास को नए सिरे से बनाया जाएगा। छात्रावास की मौजूदा क्षमता 438 बेड की है। इसे बढ़ाकर एक हजार तक किया जाएगा। इसमें दो हजार छात्र पढ़ाई कर सकेंगे। दिल्ली के लोक निर्माण विभाग मंत्री सत्येंद्र जैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि स्नातक एवं स्नातकोत्तर मेडिकल छात्रों के लिए इस छात्रावास को बनाया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है की इसको कम लागत में बनाया जाए, ताकि छात्रावास में अधिक छात्रों को समायोजित किया जा सके।
विज्ञापन


जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके उन्नत सुविधाओं के साथ मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज छात्रावास को नया रूप दे रही है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और वास्तुकारों के साथ एक बैठक बुलाई गई उन्हें एक लागत प्रभावी मॉडल बनाने और हॉस्टल क्षमता को 428 बेड से बढ़ाकर एक हजार बेड करने के निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed