फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Markets of the capital decorated for Christmas

Delhi : क्रिसमस के लिए सज गये राजधानी के बाजार, तैयार, बच्चों को लुभा रहे हैं मुखौटे और उपहार

Fri, 22 Dec 2023 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 22 Dec 2023 06:44 AM IST
सार

त्योहार में चंद दिन शेष रह जाने की वजह से बाजार क्रिसमस के रंगों में तो रंगे हैं। जिधर भी नजर जाती है, वहां क्रिसमस से संबंधित सामान दिखाई देता है।

विज्ञापन
Delhi: Markets of the capital decorated for Christmas
christmas tree - फोटो : iStock

विस्तार

क्रिसमस की तैयारियों में आईएनए बाजार समेत राजधानी के अधिकांश बाजार दुल्हन की तरह सजकर तैयार हो गए हैं। त्योहार में चंद दिन शेष रह जाने की वजह से बाजार क्रिसमस के रंगों में तो रंगे हैं। जिधर भी नजर जाती है, वहां क्रिसमस से संबंधित सामान दिखाई देता है। दुकानों में क्रिसमस ट्री, सेंटा क्लॉज, स्टार्स, कैप उपलब्ध हैं। सेंटा क्लॉज व क्रिसमस के लिए आए विशेष मुखौटे बच्चों की पहली पसंद बने हुए हैं। बच्चों पसंद को ध्यान में रखते हुए इन आइटमों पर दुकानदारों की तरफ से विशेष छूट की व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन


दिल्ली हाट-आईएनए, जनपत, लाजपत नगर, पालिका बाजार समेत राजधानी के अन्य मुख्य बाजारों में डेकोरेटिव सामान की भरमार है। यहां आम ईसाई धर्म से ताल्लुक रखने वालों की तो भीड़ तो है ही, आम ग्राहक भी बड़ी संख्या में खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि क्रिसमस नजदीक होने की वजह से इससे संबंधित सामान तेजी से बिक रहा है। बाजार में डेकोरेटिव सामान को लेकर ग्राहकों में गजब का क्रेज है। 
विज्ञापन


इसके अलावा गिफ्ट हैंपर, प्लमकेक, टोपियां, स्नो मैन, इत्यादि की भी लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं। आईएनए में बेकरी दुकानदार आशीष ने बताया है कि उनकी दुकान पर रम केक की भारी डिमांड है। आईएनए बाजार के दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने 1 दिसंबर से दुकान पर सामान लगाया। अब जाकर उनकी चांदी हो हुई है। कारोबार को बढ़ावा मिला है। उन्होंने बताया कि इस हफ्ते सारा सामान बिक जाने की उम्मीद है। 25 दिसंबर आते-आते ग्राहकों की तादाद में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंग-बिरंगे क्रिसमस ट्री मोह रहे मन
हरे क्रिसमस ट्री के अलावा बाजार में कई अन्य रंगों के ट्री मौजूद हैं। सुनहरा, लाल, सफेद व अन्य रंगों में यह ट्री ग्राहकों को खूब लुभा रहे हैं। दुकानों पर ग्राहकों की पसंद व डिमांड के अनुसार इन्हें घंटियों, बॉल्स, गिफ्ट्स आदि से सजाने की सुविधा है। इनकी कामत विभिन्न साइजों में अलग-अलग रखी गई है। यह आईएनए बाजार समेत दिल्ली के अन्य बाजारों में एक फिट से लेकर दस फिट तक 600 से 10,000 रुपये में बिक रही हैं। वहीं, स्नो पाइन ट्री की न्यूनतम कीमत 100 रुपये है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed