फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi markets are buzzing about festivals know when moon will be seen in Delhi

Karwa Chauth: त्योहार पर दिल्ली के बाजारों में बढ़ी रौनक, जमकर हो रही खरीदारी, जानें कब होंगे चांद के दीदार

Thu, 13 Oct 2022 07:45 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 13 Oct 2022 07:45 AM IST
सार

करवा चौथ को लेकर सोने-चांदी की दुकानों पर चमक है तो वहीं कपड़ों की दुकानों में भी खरीदारी जोरों पर है। ब्यूटीपार्लर का कारोबार भी जो पिछले साल कोविड की वजह से थमा हुआ था, वह इस करवाचौथ रौनक बिखेरता नजर आया।

विज्ञापन
Delhi markets are buzzing about festivals know when moon will be seen in Delhi
करवा चौथ को लेकर हाथों में मेंहदी लगवाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारों को लेकर दिल्ली के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। करवा चौथ की पूर्व संध्या पर सोने-चांदी की दुकानों पर चमक रही तो वहीं कपड़ों की दुकानों में भी खरीदारी जोरों पर रही। ब्यूटीपार्लर का कारोबार भी जो पिछले साल कोविड की वजह से थमा हुआ था, वह इस करवाचौथ रौनक बिखेरता नजर आया। अगामी त्योहारों को लेकर ज्वैलरी मार्केट दरिबा कलां, कूंचा महाजनी, करोल बाग समेत अन्य ज्वैलर्स भी पूरी तैयारी में हैं। चांदी के सिक्के, चांदी के बर्तन, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, गिन्नी, एनटिक सिक्का समेत अन्य गिफ्ट के फैंसी आइटम की भी खरीदारी जमकर हुई।

विज्ञापन


कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के सहयोगी संगठन ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन का मानना है कि करवा चौथ पर तो ज्वैलरी की खरीदारी हुई ही साथ ही इस बार दिवाली पर जूलर कोविड के दो साल बाद इस वर्ष अच्छे व्यापार की उम्मीद है। इस कड़ी में महिलाओं के सबसे पावन त्योहार करवा चौथ पर देश भर के स्वर्ण एवं चांदी के व्यापारियों की निगाहें टिकी हैं।

विज्ञापन

सोने-चांदी के भाव में गिरावट, खरीदारी हुई तेज
करवा चौथ से पहले मंगलवार को भाव में गिरावट हुई। चांदी का भाव प्रति किलो 59500 और सोने का दाम प्रति दस ग्राम 51900 रुपये दर्ज किया गया। सोमवार को चांदी का भाव प्रति किलो 60 हजार था। सोने का भाव प्रति दस ग्राम 52300 रुपये था। अब चांदी के भाव प्रति किलो 1000 रुपये और सोने के दाम में प्रति दस ग्राम चार सौ रुपये की गिरावट आई है। द दिल्ली बुलियन ज्वैलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव प्रेमप्रकाश शर्मा ने बताया कि होलसेल मार्केट में सोने की चमक थोड़ी फीकी जरूर है, लेकिन चांदी की जमकर खरीदारी हो रही है। बिछिया, पायल, जेवर, गिफ्ट आउटम की जमकर खरीदारी हो रही है। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल व पंकज अरोड़ा ने बताया कि सोने, चांदी के भाव स्थिर रहने के कारण अच्छे व्यापार की उम्मीद है।

जमकर हो रही है प्रदर्शनी में खरीदारी, 1000 करोड़ रुपये कारोबार की उम्मीद
चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि त्योहारी सीजन में प्रदर्शनी का दौर भी शुरू हो गया है। इस साल 1000 करोड़ रुपए के कारोबार की उम्मीद है। होटल, बैंक्वेट हॉल, सामुदायिक भवन और पार्कों में भी प्रदर्शनियां लग रही है। करवा चौथ को लेकर एग्जीबिशन में सोने-चांदी के आभूषण, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, लहंगे, साड़ियां, सूट, गिफ्ट आइटम्स खूब बिक रहे है। सीटीआई वीमन काउंसिल की अध्यक्ष मालविक साहनी का कहना है कि ब्यूटी पार्लर व्यवसायियों को भी इस त्योहारी मौसम में बेहतर कारोबार हो रहा है।

विज्ञापन

हाथों में पूजा की थाली, आई रात सुहागन वाली
सुहाग और प्रेम के प्रतीक त्योहार करवा चौथ की तैयारियों को लेकर बाजार में रौनक देखने को मिली। मेहंदी लगाने वालों से लेकर सोलह शृंगार की दुकानों में खूब भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने डिजाइनर चलनी व आकर्षक गोटे से सजे लोटे खरीदे। इस बार मेहंदी से लेकर पूजा सामग्री थोड़ी महंगी हुई है। बावजूद इसके पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। 

इन बाजारों में देखने को मिल रही गजब की रौनक
कोरोना काल के बाद पहली बार करवा चौथ पर रौनक देखने को मिल रही है। कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर, कमला नगर, अशोक विहार, सरोजिनी नगर, दिल्ली हाट, पीतमपुरा, जनकपुरी, मॉडल टाउन, पश्चिम विहार, लक्ष्मी नगर, प्रीत विहार, प्रंशात विहार, अवंतिका, रोहिणी जैसे बाजारों में महिलाओं ने मेहंदी लगवाने के लिए 500 से लेकर 5100 रुपये तक खर्च किए। महिलाओं ने करवा, सींक, चूड़ियां, मेहंदी, पूजा थाल, चूड़ा आदि सामान की जमकर खरीदारी की। हालांकि बीते वर्षों के मुकाबले इस बार शृंगार और व्रत सामग्री महंगी हुई है। एक दर्जन चूड़िया जहां 150 से एक हजार तक मिल रही हैं, वहीं करवा सेट 800 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक मिल रहा है।

दो से तीन बजे के बीच सुने कथा
राजधानी के तमाम मंदिरों में करवा चौथ की व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए व्यापक तैयारी की गई है। मंदिरों में महिलाओं की पूजा अर्चना कराने एवं कथा सुनाने के विशेष इंतजाम किए गए है। ज्योतिष प्रकाश जोशी ने बताया कि महिलाएं दो से तीन बजे के बीच कथा सुनें। 

आठ बजकर 10 मिनट पर होंगे चंद्रमा के दीदार
पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखने वाली महिलाओं को इस बार चंद्र देवता कुछ देर से झलक दिखाएंगे। महिलाओं को बार-बार छत पर जाकर चांद के निकलने का पता करना होगा। करवा चौथ के मौके पर बुधवार को सजनियों को रात आठ बजकर 10 मिनट बजे पर चांद के दीदार होंगे।

ऑनलाइन व्यापार का दिख रहा असर
व्यापारियों का कहना है कि इन दिनों ऑनलाइन खरीदारी का ट्रेंड बढ़ा है। पहले के मुकाबले बाजार आने वाले लोगों की संख्या में में कमी आई है। ज्यादातर लोग ईकामर्स साइटों से ही उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं। इससे व्यापारियों  को सीधा नुकसान स्थानीय कारोबारियों को उठाना पड़ रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed