फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi man succumbed to death during manual cleaning of sewer in jahangirpuri 3 arrested

दिल्लीः सीवर में गिरकर सफाई के दौरान युवक की मौत मामले में 3 तीन लोग गिरफ्तार

Wed, 24 Oct 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Oct 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
delhi man succumbed to death during manual cleaning of sewer in jahangirpuri 3 arrested
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में मैनहॉल की सफाई करने के दौरान युवक की मौत होने के मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर, कार्यस्थल पर्यवेक्षक और साइट के नोडल अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


बता दें कि सफाई के दौरान शिनाख्त डोमन राय (29) पानी के प्रेशर से सीवर में गिर गया। वहां मौजूद साथियों ने उसे किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डोमन सीवर सफाई के ठेकेदार के यहां नौकरी करता था। पुलिस को जांच में पता चला था कि बिना सुरक्षा उपकरण के डोमन को मैनहोल में उतारा गया था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से कटिहार, बिहार का रहने वाला डोमन राय अपने दोस्त के साथ केशवपुरम इलाके में किराए पर रहता था। उसका परिवार गांव में रहता है। करीब आठ माह पहले ही वह दिल्ली काम की तलाश में आया था। इस दौरान वह जलबोर्ड के सीवर सफाई करने वाले निजी ठेकेदार के यहां नौकरी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह जहांगीरपुरी जी-ब्लॉक में डोमन अपने साथियों के साथ सीवर की सफाई कर रहा था। वह मैनहोल में उतरा था। तभी पानी का तेज धार फूटा और वह गहरे सीवर में गिर गया। आनन-फानन में उसे निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed