{"_id":"5d91d47a8ebc3e93c02b0a30","slug":"delhi-man-stabs-her-wife-she-is-living-separately-at-her-mothers-home-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके रह रही पत्नी के चेहरे, गर्दन और पीठ पर ताबड़तोड़ हमले कर पति हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके रह रही पत्नी के चेहरे, गर्दन और पीठ पर ताबड़तोड़ हमले कर पति हुआ फरार
Mon, 30 Sep 2019 03:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 30 Sep 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के पालम इलाके में युवक ने पारिवारिक विवाद के कारण अलग रह रही पत्नी पर चाकू से हमला किया और फरार हो गया। महिला की बहन ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस आरोपी को रविवार को इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता की बहन सारथी ने बताया कि वह नसीरपुर रोड मंगलापुरी मेें रहती है। इसके पास ही उसकी मां का भी घर है। वहां उसकी बहन भारती अपने दो बच्चों के साथ रहती है।
विज्ञापन
भारती का पति लखन से कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसलिए दोनों अलग रह रहे थे। शनिवार रात करीब आठ बजे लखन पत्नी के पास पहुंचा। किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। लखन ने भारती पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
उसने भारती के चेहरे, गर्दन और पीठ पर ताबड़तोड़ हमले किए और बुरी तरह घायल कर फरार हो गया। पुलिस को जांच में पता चला कि लखन को शराब पीने का लत थी। इसे लेकर दंपती के बीच विवाद होता था। भारती नाराज होकर मां के घर आ गई थी।