फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi man lost 70 thousand rupees in online game looted and attacked woman

गेम ने बनाया लुटेरा: ऑनलाइन खेल के चक्कर में हारा 70 हजार, भरपाई के लिए दिया बड़ी वारदात को अंजाम

Mon, 21 Mar 2022 01:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 21 Mar 2022 01:39 PM IST
सार

आरोपी का चेहरा घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया था। साथ ही आरोपी ने वर्दी पहन रखी थी। ऐसे में आरोपी की पहचान हो गई। पुलिस उसके फरीदाबाद स्थित घर गई तो आरोपी गायब मिला।

विज्ञापन
Delhi man lost 70 thousand rupees in online game looted and attacked woman
delhi police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालकाजी थाना पुलिस ने कानूनी सलाहकार व चार्टर्ड एकाउटेंट(सीए) पंकज ठाकुर की पत्नी संगीता पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने लूटपाट करने की नीयत से महिला पर जानलेवा हमला किया था। आरोपी ऑनलाइन गेम खेलता था। ऑनलाइन गेम में वह 70 हजार रुपये हार गया था और उस पर कुछ अन्य कर्ज भी थे। अपने कर्जे को उतारने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेंद्र कुमार तिवारी (30) के रूप में हुई। मूलरूप से गांव खरकपुर, थाना पीपरपुर जिला अमेटी, यूपी निवासी धर्मेंद्र कुमार तिवारी जी-41, शिवदुर्गा विहार लक्कड़पुर फरीदाबाद हरियाणा में रहता था। वह नेहरू प्लेस स्थित पीएनजी में काम करता था।
विज्ञापन


वह ऑनलाइन गेम खेलता था और 70 हजार से ज्यादा रुपये हार गया था। इसके अलावा उस पर कर्जा था। कर्जे को उतारने के लिए वह लूटपाट की नीयत से सी-7, कालकाजी में रहने वाले पंकज ठाकुर के घर घुस गया था। वह गैस की रीडिंग लेने के बहाने घर में घुसा था। घर में घुसकर उसने गैस की रीडिंग ली और लूटपाट करने के लिए जैसे ही अंदर से गेट बंद किया संगीता(47) ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
महिला के शोर मचाने पर आरोपी ने रसोई से चाकू उठाकर संगीता पर हमला कर दिया। उसने संगीता पर चाकू से छह से ज्यादा वार किए थे। इसके बाद आरोपी गेट खोलकर फरार हो गया। मामला दर्जकर कालकाजी थानाध्यक्ष बलवीर कल्सन की देखरेख में एसआई महेश कुमार, सिपाही आनंद व वीरेंद्र ने जांच शुरू की।


आरोपी का चेहरा घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया था। साथ ही आरोपी ने वर्दी पहन रखी थी। ऐसे में आरोपी की पहचान हो गई। पुलिस उसके फरीदाबाद स्थित घर गई तो आरोपी गायब मिला। एसआई महेश को पता लगा कि आरोपी अग्रिम जमानत लेने के लिए साकेत कोर्ट में घूम रहा है। थानाध्यक्ष बलवीर कल्सन की टीम ने आरोपी को साकेत कोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed