{"_id":"60df09141700a36aaf078a37","slug":"delhi-man-killed-wife-then-commits-suicide-in-vasant-kunj","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: 61 साल के व्यक्ति ने पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: 61 साल के व्यक्ति ने पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या की
Fri, 02 Jul 2021 06:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 02 Jul 2021 06:10 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था, लेकिन इस संदिग्ध हत्या और आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले में जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि घर से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में झगड़े के बाद 61 साल के एक व्यक्ति ने कथित रूप से पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगा आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था, लेकिन इस संदिग्ध हत्या और आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले में जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि घर से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस के अनुसार जाहिद अली एवं उसकी 53 साल की पत्नी नाजनीन के बीच गुरुवार को तेज बहस हो गई, जिसके बाद पति ने पत्नी के सिर पर कथित रूप से किसी वस्तु से प्रहार किया जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद जाहिद अली ने अपने पुराने कुर्ता को छत के पंखे से बांधकर खुद भी फांसी लगा ली।