फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi man go out of house in lockdown then goons looted him but dont file complaint in fear then next day catch goons with help of police

लॉकडाउन में घर से निकला तो बदमाशों ने लूटा, डर से नहीं कराया केस, फिर अगले दिन आया नया मोड़

Sat, 11 Apr 2020 06:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 11 Apr 2020 06:06 PM IST
सार

-लॉकडाउन का उल्लंघन कर घर से निकला युवक, हुई लूटपाट लेकिन
-अगले दिन बदमाशों को देखकर पुलिस की मदद से दो बदमाशों को दबोचा
-बाजार जाने के दौरान चाकू दिखाकर बदमाशों की थी लूटपाट 

विज्ञापन
Delhi man go out of house in lockdown then goons looted him but dont file complaint in fear then next day catch goons with help of police
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

विस्तार

घर से निकलने का मामला दर्ज न हो इसके डर से एक युवक ने लूटपाट की शिकायत नहीं की, लेकिन अगले दिन बदमाशों को देखकर उसने पुलिस की मदद ली और दो बदमाशों को दबोच लिया। पकड़ा गया एक बदमाश नाबालिग है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक चाकू और बाइक बरामद कर ली। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना बेगमपुर इलाके की है। ऋषभ(19) सेक्टर 23 रोहिणी में रहता है और स्नातक की पढाई कर रहा है। 9 अप्रैल की सुबह वह दूध लेने बाजार जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाश चाकू दिखाकर उससे मोबाइल फोन और 20 रुपए लूटकर फरार हो गए। ऋषभ ने लूटपाट की शिकायत नहीं की। उसे डर था कि पुलिस उल्टा घर से बाहर निकलने का मामला उस पर दर्ज कर लेगी। 
विज्ञापन


अगले दिन ऋषभ बाजार सब्जी लेने जा रहा था। बाबोसा चौक पर उसने लूटपाट करने वाले बदमाशों को देखा। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस को सारी बात बताने के बाद ऋषभ उनकी गाड़ी में बैठकर बदमाशों की तलाश करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलीला ग्राउंड के पास बदमाश बाइक पर जाते दिख गए। पुलिस ने उनकी बाइक के सामने अपनी गाड़ी लगा दी। पुलिस को देखते ही तीनों बदमाश भागने लगे। एक को पुलिस ने मौके पर दबोच लिया जबकि दीवार फांद रहा एक अन्य बदमाश भी पुलिस के कब्जे में आ गया। जबकि तीसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए एक बदमाश की पहचान सेक्टर 20 निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई जबकि दूसरा नाबालिग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed