फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi man falls to death from bus in connaught place probe says he was drunk

कनॉट प्लेस में बस से गिरकर एक की मौत, जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा

Fri, 18 Oct 2019 08:52 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 18 Oct 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
Delhi man falls to death from bus in connaught place probe says he was drunk
फाइल फोटो

दिल्ली के बाराखंभा थाना इलाके में बुधवार रात बस से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही ये पता लगेगा कि व्यक्ति की मौत गिरने से या बस की चपेट में आने से हुई है।

विज्ञापन


मेडिकल जांच में व्यक्ति द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस को बृहस्पतिवार देर शाम बस के बारे में भी पता नहीं लगा था। बाराखंभा थाना पुलिस ने व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराकर बृहस्पतिवार दोपहर को परिजनों को सौंप दिया था।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित रामबीर सिंह (46) अंबेडकर नगर इलाके में परिवार के साथ रहते थे और पालिका बाजार में एक दुकान में सेल्समैन का काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह बुधवार रात को ड्यूटी से अपने घर जा रहे थे। पुलिस को करीब दस बजे सूचना मिली थी कि केजी मार्ग से जनपथ को जोड़ने वाले टॉलस्टॉय मार्ग पर बस से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस बाबत पुलिस को दो कॉल मिली थीं।

एक कॉल ये थी कि एक व्यक्ति बस के गेट पर खड़ा था। गेट खुलने से नीचे गिरकर उसकी मौत हो गई। हालांकि सूचना देने वाले इस व्यक्ति से पुलिस ने बात की थी। उसने बताया कि उसने दुर्घटना को देखा नहीं बल्कि किसी ने उसे बताया था और उसने पुलिस को सूचना दे दी।

दूसरी कॉल करने वाले ने पुलिस को सूचना दी थी कि बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कनॉट प्लेस व दुर्घटनास्थल के पास लगे एनडीएमसी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जाएगा। इसके बाद ही पता लगेेगा कि पीड़ित की मौत कैसे हुई है और किसी बस से दुर्घटना हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed