{"_id":"616049928ebc3e57891e59f9","slug":"delhi-man-duping-in-the-name-of-cheap-e-rikshaw-selling-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कम दाम पर ई-रिक्शा दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कम दाम पर ई-रिक्शा दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार
Fri, 08 Oct 2021 07:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 08 Oct 2021 07:07 PM IST
सार
पुलिस पीड़ित को लेकर सिविल लाइंस स्थित सरकारी कार्यालय पहुंची। लेकिन आरोपी पुलिस को देखते ही फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपी का फोटो निकाला और वहां काम करने वाले कर्मचारियों को दिखाई।
विज्ञापन
ई-रिक्शा चालक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के सिविल लाइंस थाना पुलिस ने सरकारी विभाग की ओर से नीलाम किए जाने वाले ई-रिक्शा को कम दाम में दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। वह सरकारी विभाग में ठेके पर सफाई कर्मचारी का काम कर चुका है। आरोपी ने पीड़ित से 30 हजार रुपये और उसका मोबाइल फोन ले लिया था। बाद में मोबाइल को बेच दिया। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर मोबाइल खरीदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर मोबाइल फोन और 1800 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि पेशे से सब्जी विक्रेता महेश चंद ने 28 सितंबर को सिविल लाइंस इलाके में ठगी की शिकायत की। जिसमें उसने बताया कि एक सरकारी विभाग में काम करने वाले एक कर्मचारी ने उसे सरकारी नीलामी में कम दाम पर ई रिक्शा दिलाने के बहाने 30 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन ठग लिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
सीसीटीवी के जरिए हुई पहचान
पुलिस पीड़ित को लेकर सिविल लाइंस स्थित सरकारी कार्यालय पहुंची। लेकिन आरोपी पुलिस को देखते ही फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपी का फोटो निकाला और वहां काम करने वाले कर्मचारियों को दिखाई। कर्मचारियों को आरोपी के कार्यालय में आने पर सूचना देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
सात अक्तूबर को पुलिस ने एक सूचना पर परिवहन प्राधिकरण के कार्यालय से आरोपी स्वरूप नगर निवासी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सरकारी विभाग में ठेके पर सफाई कर्मचारी काम कर चुका है। उसने बताया कि पीड़ित के मोबाइल को जहांगीरपुरी निवासी सब्बीर को बेच दिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर सब्बीर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि इस तरह से वह कई लोगों से ठगी कर चुका है।