फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi man commits suicide during video call to wife in harsh vihar then she inform others

दिल्लीः पत्नी को किया वीडियो कॉल और बात करते-करते ही लगा ली फांसी

Tue, 29 Dec 2020 10:26 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 29 Dec 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
Delhi man commits suicide during video call to wife in harsh vihar then she inform others
फाइल फोटो

दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में पारिवारिक कलह से परेशान होकर एक युवक ने पत्नी को वीडियो कॉल कर उसके सामने ही फांसी लगा ली। पत्नी ने तुरंत किराएदार को कॉल किया। जब तक किराएदार पति के कमरे में पहुंचा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त नरेंद्र सिंह उर्फ नंदू (32) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद नरेंद्र का शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। नरेंद्र के बुजुर्ग पिता ने बेटे के आत्महत्या के लिए पत्नी व उसके परिवार वालों को दोषी ठहराया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नरेंद्र परिवार के साथ गली नंबर-12, मंडोली एक्सटेंशन, हर्ष विहार में रहता था। इसके परिवार में पिता भूरे सिंह व अन्य सदस्य हैं। नरेंद्र एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। इसके पिता दिल्ली पुलिस से एसआई पद से रिटायर हुए हैं।

करीब तीन साल पूर्व परिजनों ने नरेंद्र की शादी न्यू गणेशपुरा, हापुड़ निवासी दीपा रानी से की थी। शादी के कुछ दिनों तक सब ठीक चला। नरेंद्र और दीपा के यहां दो बेटी डेढ़ साल और 28 दिन हैं। शादी के कुछ दिनों बाद से ही नरेंद्र और दीपा के बीच अनबन रहने लगी।

दीपा अक्सर अपने मायके चली जाती थी। वहां उसके परिवार वाले भी नरेंद्र पर दबाव बनाते थे। भूरे सिंह ने बताया कि इससे उनका बेटा बुरी तरह परेशान हो चुका था। अभी भी  उसकी पत्नी झगड़ा करके हापुड़ में बैठी थी। शनिवार रात करीब 11 बजे नरेंद्र ने पत्नी को वीडियो कॉल किया। बातचीत के दौरान वह फांसी लगाने की बात करने लगा।

इस बीच उसने पंखे से लटककर फांसी लगा ली। पत्नी ने पति के परिजनों को खबर देने के किराएदार को कॉल कर उठाया। जब तक किराएदार पहुंचे तब तक नरेंद्र की फंदे पर ही मौत हो चुकी थी। किराएदारों ने मामले की सूचना बाद में परिवार को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed