फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi make a stellar start in the Under-20 National Football Championship

Delhi NCR News: अंडर-20 राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में दिल्ली की धमाकेदार शुरुआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
सिक्किम को 5-1 से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। स्वामी विवेकानंद अंडर-20 पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में दिल्ली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते बड़ी जीत हासिल की। छत्तीसगढ़ के आरके आश्रम मैदान में आयोजित इस मुकाबले में दिल्ली ने सिक्किम को 5-1 से हराया। मैच की शुरुआत से ही दिल्ली की टीम आक्रामक अंदाज में नजर आई। 15वें मिनट में पार्थ सुभाष सालुंके ने पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में कनिष रावत ने 62वें और 67वें मिनट में लगातार दो गोल कर टीम की बढ़त को और बड़ा कर दिया। इसके बाद 69वें मिनट में थोंगबाम लांचेनबा सिंह ने गोल दागकर स्कोर 4-1 कर दिया। मैच के अतिरिक्त समय में कनक राज वोहरा ने गोल कर दिल्ली की शानदार 5-1 की जीत पर मुहर लगा दी। इस जीत के साथ टीम ने खिताब की दौड़ में मजबूत दावेदारी पेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article