फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Madman puts chemical on teenager's face

Delhi: सिरफिरे ने किशोरी के चेहरे पर डाला केमिकल, लड़कियों से करता था नफरत इसलिए किया कांड

Mon, 29 Jan 2024 02:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 29 Jan 2024 02:00 AM IST
सार

केमिकल डलते ही पीड़िता की आंख, गले और नाक में जलन होने लगी। फौरन उसे बुराड़ी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
Delhi: Madman puts chemical on teenager's face
acid attack - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक सिरफिरे किशोर ने नाबालिग लड़की के चेहरे पर केमिकल डाल दिया। केमिकल डलते ही पीड़िता की आंख, गले और नाक में जलन होने लगी। फौरन उसे बुराड़ी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। कई दिनों की जांच के बाद पुलिस आखिर आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस ने एक स्कूल के बाहर 16 साल के नाबालिग की पहचान की। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह लड़कियों का नापसंद करता है। इसलिए उसने पीड़िता पर केमिकल डाला।
विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीणा ने बताया कि 24 जनवरी को पीड़िता अपने 10 साल के कजिन को लेने शास्त्री पार्क स्थित एक स्कूल गई थी। वहां अचानक आरोपी पीड़ित पर केमिकल डालकर फरार हो गया। अस्पताल ले जाने पर पीड़िता को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन टीमों का गठन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित लड़की ने इस घटना के लिए किसी पर शक जाहिर नहीं किया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो एक लड़के को घटनास्थल से भागते हुए देखा गया। लेकिन चेहरा साफ नहीं दिख रहा था। इस दौरान पुलिस ने पीड़िता के इंस्टाग्राम अकाउंट की सोशल मीडिया हिस्ट्री से पांच संदिग्ध के बारे में जानकारी जुटाई।


इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लड़के की हाइट उसके पहने हुए कपड़ों व दूसरी चीजों का एक खाका तैयार किया। बाद में आसपास के स्कूलों पर नजर रखना शुरू किया। वहां एक स्कूल के बाहर आरोपी की पहचान हो गई। बाद में उसे दबोच लिया गया। लड़के ने वारदात में अपना हाथ होने की बात स्वीकार ली। उसने बताया कि काॉस्टिक पाउडर को पानी में घोलकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed