फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi m2k mall man set himself on fire after mobile service centre deny to repair his phone for a month

दिल्लीः मोबाइल समय से रिपेयर न होने पर शख्स ने मॉल के अंदर खुद को किया आग के हवाले, हालत गंभीर

Fri, 13 Nov 2020 04:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 13 Nov 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
Delhi m2k mall man set himself on fire after mobile service centre deny to repair his phone for a month
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
दिल्ली के प्रह्लादपुर निवासी भीम सिंह ने एमटूके मॉल में खुद को आग लगाकर आत्मदाह करने की कोशिश की, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि रिपेयर होने में देरी के चलते नाराज होकर भीम सिंह(45) ने आत्मदाह की कोशिश की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भीम सिंह ने एक माह पहले एक फोन खरीदा था। फोन लगातार गर्म हो रहा था, जिसकी वजह से वह मॉल में स्थित सर्विस सेंटर में लगातार आ रहा था और फोन बदलने की मांग कर रहा था, लेकिन सर्विस सेंटर वाले इससे इंकार कर रहे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को वह सर्विस सेंटर आया था। सर्विस सेंटर वालों के मना करने पर अपनी स्कूटी से पेट्रोल निकालकर उसने अपने ऊपर डाल लिया और फिर खुद को आग के हवाले कर दिया। आस-पास के लोगों ने आग बुझाई और पुलिस की मदद से उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed