फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi LS Election: AAP an BJP in fight

तो ऐसे होंगे दिल्ली के लोकसभा चुनाव परिणाम!

Sun, 13 Apr 2014 04:10 PM IST
Updated Sun, 13 Apr 2014 04:10 PM IST
विज्ञापन
Delhi LS Election: AAP an BJP in fight

दिल्ली में सुरक्षित सीटों पर आम आदमी पार्टी का जादू कायम है। दिल्ली के मतदान ट्रेंड के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि सबसे अधिक मतदान उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी विधानसभा सीट पर 71.83 फीसदी हुआ है।

विज्ञापन


यह सुरक्षित और अरविंद केजरीवाल के प्रभाव वाली सीट है। विस चुनाव में भी इस सीट पर सबसे अधिक 72.12 फीसदी मतदान हुआ था।

यहां तो बीजेपी ने मारी बाजी!

Delhi LS Election: AAP an BJP in fight

मध्य आय वर्ग (मिडिल क्लास) मतदाताओं में मोदी का जादू चला है। दिल्ली की एक दर्जन सुरक्षित विधानसभा सीटों पर मतदान प्रतिशत सामान्य से अधिक रहने के साथ ही मध्यम वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाली सीटों पर भी अधिक मतदान हुआ है। इसे मोदी का असर माना जा रहा है।

त्रिलोकपुरी और गोकलपुर में भी 70 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। इसमें एक विधानसभा सीट भाजपा के पास है। वहीं एकमात्र सुरक्षित सीट ऐसी है, जिसमें औसत से कम मतदान हुआ है। उत्तर पश्चिम सुरक्षित लोस सीट पर औसत मतदान 61.66 हुआ है जबकि इस सीट पर महज 59 फीसदी मतदाताओं ने वोट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस का सूपड़ा साफ!

Delhi LS Election: AAP an BJP in fight

भले रहस्य का विषय बने मुस्लिम वोटर्स को कांग्रेस अपने पक्ष में मान रही हो, लेकिन असल में कई महत्वपूर्व सीटों पर आम आदमी पार्टी मुस्लिम वोटर्स को रिझाने में कामयाब रही है।

हाल ही हुए कर्बला विवाद में कांग्रेस के अहमद पटेल की गिरफ्तारी न होने और कठपु‌तली कॉलोनी विवाद में आम आदमी पार्टी का अप्रोच कांग्रेस से उनके मुस्लिम वोटर्स छीन लिए। रही सही उम्मीद कांग्रेस के परंपरागत वोटर्स की तो इस बार की बढ़ा हुआ मतदान प्रतिशत कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी है।

विज्ञापन

यहां से अभी नहीं उठा पर्दा!

Delhi LS Election: AAP an BJP in fight

मुस्लिम बहुल सीटों मतदान प्रतिशत में गिरावट मुस्लिम मतदाताओं में भ्रम की स्थिति बने रहने से जोड़कर देखा जा रहा है।

दिल्ली में सत्तर फीसदी से अधिक मतदान वाली सीटों में चांदनी चौक लोस की शकूरबस्ती, त्रिनगर और सदर बाजार, उत्तर पूर्वी दिल्ली लोस में सीमापुरी, गोकलपुर, पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर त्रिलोकपुरी और पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट में जनकपुरी शामिल है।

इन्हें हुआ है असली फायदा!

Delhi LS Election: AAP an BJP in fight

चांदनी चौक के मुस्लिम बहुल बल्लीमारान, उत्तर पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर, पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में औसत से कम मतदान को सीधे तौर पर कांग्रेस के लिए नुकसानदेह माना जा रहा है। वहीं दिल्ली कैंट में महज 58.18 फीसदी मतदान को सरकारी नौकरी करने वालों में ‘आप’ की लोकप्रियता घटने का संकेत माना जा रहा है।

दक्षिण दिल्ली सीट पर भाजपा का दस में से सात विस पर कब्जा है और ‘आप’ के पास तीन सीटें हैं। यहां औसत मतदान 63 फीसदी हुआ है, जबकि भाजपा के कब्जे वाली सात में से पांच सीटों पर मतदान 60 से 62 फीसदी के बीच रहा है। वहीं ‘आप’ के विधायकों वाली तीन सीट पर मतदान 64-69 फीसदी के बीच रहा है।

इसे सीधे तौर पर ‘आप’ प्रत्याशी कर्नल देवेन्द्र सहरावत की बढ़त से जोड़कर देखा जा रहा है। जबकि भाजपा के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी जिस तुगलकाबाद सीट से विधायक हैं, वहां भी मतदान औसत से थोड़ा कम ही हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed