फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi lok Sabha Exit Poll Results 2024 news Updates prediction AAP Bjp Congress

Delhi Exit Poll Result 2024: खिलेगा 'कमल' या गठबंधन देगा झटका, दो एग्जिट पोल में BJP को नुकसान; एक में दबदबा

Sat, 01 Jun 2024 09:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 01 Jun 2024 09:46 PM IST
सार

Delhi Exit Poll Results 2024: एग्जिट पोल में पूर्वानुमान सर्वे कंपनियों ने पेश किया। भाजपा ने दावा किया था कि दिल्ली की सातों सीट जीतेंगे तो वहीं इंडी गठबंधन को झटका लगा है। अब लोकसभा चुनाव का नतीजा चार जून को आएगा।

विज्ञापन
Delhi lok Sabha Exit Poll Results 2024 news Updates prediction AAP Bjp Congress
दिल्ली लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Delhi Lok Sabha Exit Poll Results 2024: लोकसभा चुनाव का नतीजा 4 जून को आएगा। इसके पहले सर्वे कंपनियों ने एग्जिट पोल के माध्यम से एक पूर्वानुमान पेश कर दिया है। इस पोल के आते ही दिल्ली भाजपा की भी बांछे खिली हुई नजर आई। चुनावी नतीजे के पहले आए ज्यादातर इस पोल के नतीजा में दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा का पलड़ा भारी लग रहा है। हालांकि इंडी गठबंधन के पक्ष में भी कुछ सर्वे पोल में सात संसदीय सीट में 0-2 सीट पर अच्छी फाइट बताया गया है।

विज्ञापन

दिल्ली में भाजपा- इंडी गठबंधन के बीच था मुख्य मुकाबला
दिल्ली में सात संसदीय सीट पर इंडी गठबंधन और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला है। गठबंधन के तहत चार सीट पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ी। वहीं कांग्रेस पार्टी के तीन उम्मीदवारों ने चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं भाजपा ने सातों सीट पर चुनाव लड़ रही है। शनिवार देर शाम होते ही एग्जिट पोल पर सबकी नजरें टिक गई। सातवें चरण के मतदान खत्म होने के बाद इस पोल में किसका पलड़ा भारी है और जीत हो सकती है इसका अंदाजा लगाया जाता है। हालांकि सत्ता के संग्राम में यह महज एक पूर्वानुमान माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एग्जिट पोल में भाजपा की बांछे खिली
देर शाम आए एग्जिट पोल से भाजपा की बांछे खिली हुई है वहीं इंडी गठबंधन भी हार स्वीकारने को फिलहाल तैयार नहीं है। पार्टी नेताओं का कहना है कि 4 जून को दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। दिल्ली की सातों सीट पर जीत का दावा भी गठबंधन के नेताओं ने किया है। उधर भाजपा का कहना है कि भ्रष्टाचारियों के तालमेल को दिल्ली वालों ने नकार दिया है। 

विज्ञापन

दिल्ली में दोस्त और पंजाब में अलग आप और कांग्रेस
पंजाब में आप व कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ चुनाव प्रचार कर रहे थे और दिल्ली में दोस्त बने हुए थे, यह दिल्ली की जनता भली भांति जानती थी। यहीं वजह है कि उन्हें जनता ने पूरे तरीके से नकार दिया है। खास झटका तो कन्हैया कुमार को लगने वाला है जिस पर कांग्रेस पार्टी ने पूरा दांव लगाया था। अगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

एग्जिट पोल पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की टिप्पणी
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भ्रष्टाचारियों के इंडी गठबंधन को दिल्ली एवं देशवासियों ने नकार दिया है। 2024 का चुनाव प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की दस वर्षीय उपलब्धियों का चुनाव था और पूरे देश ने एक मत से फिर से मोदी सरकार को चुना है। एग्जिट पोल से अच्छा नतीजा 4 जून को दिखेगा।

महज भविष्यवाणी है एग्जिट पोल
4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम नतीजे घोषित होंगे। एग्जिट पोल के माध्यम से नतीजे की भविष्यवाणी की गई। इस पूर्वानुमानों पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब इस तरह का पोल गलत साबित हुआ है। हालांकि इस भविष्यवाणियों के माध्यम से देश के मूड को नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता है।

टुडेज चाणक्या में एक सीट कांग्रेस के खाते में जाने का अनुमान
न्यूज 24 टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में छह-सात सीटें बीजेपी के खाते में जबकि एक सीट कांग्रेस को मिलने का अनुमान है।

टीवी 9 के एग्जिट पोल में सातों सीट पर भाजपा आगे 
टीवी 9 एक्जिट पोल में भाजपा एक बार फिर कमाल करती हुई नजर आ रही है। उन्होंने दिल्ली की सातों सीट भाजपा की झोली में दिखाया है। 

दिल्ली में भाजपा को दो सीटों का नुकसान
रिपब्लिक टीवी के MATRIZE एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में इस बार भाजपा को दो सीटों का नुकसान होता नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed