फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Lok Sabha Election Voting crossed 55% on all seven seats of Delhi

Delhi Lok Sabha Election: दिल्ली की सभी सातों सीटों पर 55% के पार मतदान, 2019 के मुकाबले घटा प्रतिशत

Sat, 25 May 2024 08:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 25 May 2024 08:45 PM IST
सार

दिल्ली में शातिपूर्वक चुनाव कराने के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने दिनभर कमान संभाले रखी। पूरे दिन वह किसी न किसी इलाके के मतदान केंद्र पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

विज्ञापन
Delhi Lok Sabha Election Voting crossed 55% on all seven seats of Delhi
मतदान के लिए लाइन में खड़े मतदाता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा के छठे चरण में राजधानी दिल्ली सभी सातों सीटों पर शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हो गया। एक-दो जगह मामूली कहासुनी को छोड़कर राजधानी में कहीं से भी किसी हिंसा की कोई खबर नहीं मिली। अलबत्ता कुछ जगहों पर मतदान धीमा होने की वजह से लोग नाराज जरूर दिखे। कुछ ने पीसीआर कॉल कर अपनी नाराजगी भी जाहिर कर दी। पुलिस कंट्रोल रूम को पूरी दिल्ली से शाम तक 147 पीसीआर कॉल्स प्राप्त हुई थीं, इनमें ज्यादातर का निपटरा उसी समय कर दिया गया। रात साढ़े आठ बजे तक के आंकड़े के अनुसार, दिल्ली की सभी सातों पर 55.16 फीसदी वोटिंग हुई। जबकि 2019 में 60.6% वोटिंग हुई थी। पिछली बार से अगर तुलना करें तो इस बार 5.44% कम वोटिंग हुई।

विज्ञापन

 

वहीं दिल्ली में शातिपूर्वक चुनाव कराने के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने दिनभर कमान संभाले रखी। पूरे दिन वह किसी न किसी इलाके के मतदान केंद्र पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर जोन-1 रवींद्र यादव के अलावा कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सीपी ने न सिर्फ लोगों से बातचीत की बल्कि अपने स्टाफ को मुस्तैद रहने की हिदायत दी। लोकसभा चुनावों को देखते हुए पूरी दिल्ली पुलिस फोर्स के अलावा अर्द्धसैनिक बलों के अलावा अलग-अलग राज्यों के 62 हजार जवानों को सुरक्षा के लिए लगाया गया था। ड्रोन से निगरानी करने के अलावा दिल्ली पुलिस ने इस बार मतदान केंद्रों के पास भी बैरिकेडिंग की। पुलिस ने वाहनों के साथ मतदाताओं को मतदान केंद्र के पास नहीं जाने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीट पर कुल 162 प्रत्याशी मैदान में हैं। करीब 1.52 करोड़ मतदातों के लिए चुनाव आयोग की ओर से दिल्ली में 2627 मतदान केंद्र बनाए गए थे। चुनाव आयोग के आदेश पर यहां शांतिपूर्वक मतदान करने की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस की थी। इसको ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस के करीब 80 हजार जवानों के अलावा अतिरिक्त सुरक्षा बलों के 62 हजार जवानों को सुरक्षा में तैनात किया गया था। इनमें सीआरपीएफ के अलावा, एसएसबी, मेघालय आर्म्स फोर्स, मध्य प्रदेश, मिजोरम, बंगाल और नंगालैंड आर्म्स फोर्स के जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था।

विज्ञापन

खासकर दिल्ली के अतिसंवेदनशील एरिया इनमें उत्तर-पूर्वी दिल्ली, पूर्वा दिल्ली, शाहदरा, दक्षिण पूर्व, बाहरी दिल्ली के अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के खास इंतजाम रहे। चुनाव आयोग के दिशा निर्देश सुरक्षा बलों व पुलिस ने किसी भी मतदाता को मतदान केंद्र में मोबाइल व कोई भी इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चुनाव के दिन शाम तक दिल्ली पुलिस नियंत्रण कक्ष को 147 पीसीआर कॉल प्राप्त हुईं। इसमें ज्यादातर में कहीं मतदान धीमा होने के लिए की गई तो कहीं ईवीएम में खराबी के लिए की गई थीं। खबर मिलने के बाद चुनाव आयोग ने चंद ही मिनटों में इनको निपटा दिया।

दिल्ली में 55.16 फीसदी मतदान
चांदनी चौक- 54.79 फीसदी
पूर्वी दिल्ली- 54.79 फीसदी
नई दिल्ली- 51.98 फीसदी
उत्तर पूर्वी दिल्ली- 59.09 फीसदी 
उत्तर पश्चिम दिल्ली- 53.81 फीसदी
दक्षिणी दिल्ली- 53.26 फीसदी
पश्चिम दिल्ली- 56.85 फीसदी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed